- Hindi News
- खेती का सामान बिना बिल दिया तो होगी कार्रवाई: हुंदल
खेती का सामान बिना बिल दिया तो होगी कार्रवाई: हुंदल
गुरदासपुर|किसानों कोबढ़िया खेती सेवाएं देने के मकसद से कृषि मुख्य कार्यालय में ब्लाक बटाला के साथ संबंधित खाद, कीटनाशक और बीज विक्रेताओं का सिखलाई शिविर लगाया गया। इसकी अध्यक्षता डाॅ. लखविंदर सिंह हुंदल मुख्य खेतीबाड़ी अफसर कर रहे थे। कैंप में डाॅ. रामेश कुमार शर्मा, डाॅ. अमरीक सिंह, नारेश कुमार, अमित अग्रवाल, प्रवीन कुमार आदि उपस्थित थे।डाॅ. लखविंदर सिंह हुंदल ने डीलरों को कहा कि खेती सामग्री बेचते समय किसानों के नाम से बिल काटकर जरूर दिया जाए।
उन्होंने डीलरों को चेतावनी देते कहा कि अगर कोई डीलर बिल के बिना खेती सामग्री बेचता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि कई बार दुकानदार अपनी बिक्री बढ़ान के लिए किसानों को फालतू सामान थमा देते हैं। आधुनिक समय में किसानों की आर्थिक हालत तभी सुधारी जा सकती है, अगर सभी गुट एकत्र होकर किसानों तक नवीनतम खेती तकनीकें पहुंचानेे में सहायक हों। दस दिन के आयोजन में प्रत्येक दिन एक-एक ब्लाक से 30 डीलर भाग लेंगे। जिले में तकरीबन 800 खाद, बीज कीटनाशक विक्रेता हैं, जिसमें से बहुत से कीटों, बीमारियों अन्य समस्याओं से नावाकिफ हैं। इससे सही अगुवाई मिलने से कई बार किसानों को नुकसान उठाना पड़ता है। इस मौके डा. रामेश कुमार शर्मा ने बीज, खाद और कीटनाशक एक्ट, डा. अमरीक सिंह ने रबी की फसलों की मुख्य समस्याएं और हल के बारे विस्तार सहित जानकारी दी।
बैठक में भाग लेते कीटनाशक दवा और खाद विक्रेता।
बैठक को संबोधित करते मुख्य कृषि अधिकारी डाॅ. लखविंदर सिंह हुंदल और अन्य।