- Hindi News
- स्टूडेंट्स को समझाने के लिए कराई गई चुनावी रिहर्सल
स्टूडेंट्स को समझाने के लिए कराई गई चुनावी रिहर्सल
लोकतंत्रमेंचुनाव का महत्व स्टूडेंट्स को समझाने के लिए सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रिंसिपल और स्टाफ की तरफ से एक प्रशंसनीय प्रयोग किया गया। इसमें बच्चों को लोकतंत्र, चुनाव के बारे में बताने के लिए चुनाव प्रक्रिया से गुजारा गया।
बटाला ब्लाक के गांव जैतोसरजा में प्रिंसिपल जसबीर कौर के नेतृत्व में हैड ब्वाय और हैड गर्ल का चुनाव करवाने के नाम पर एक डेमोस्ट्रेशन कराया। हैड ब्वाय शरणजीत सिंह, हरप्रीत सिंह और लड़कियों में मनप्रीत कौर, सुखप्रीत कौर को उम्मीदवार बनाया गया। उक्त प्रक्रिया के अनुसार बकायदा पोलिंग पार्टियां, प्रिजाइडिंग अधिकारी बनाए गए। वोट डालने वाले बॉक्स रखे गए। बच्चों ने वोटर कार्ड की जगह स्कूल के पहचान पत्रों का वोट डालने के लिए प्रयोग किया। चुनावी नतीजों में सुखप्रीत कौर हैड गर्ल और हरप्रीत सिंह हैड ब्वाय चुने गए।
प्रिंसिपल जसबीर कौर जसबीर कौर ने बताया कि बच्चों में इस तरह के इवेंट कराने चाहिए। इससे वह लोकतंत्र प्रणाली को अच्छी तरह से समझ सकते हैं। बच्चों और स्टाफ में इसे लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर अध्यापक कृष्ण चंद, रंजीत कौर, नवदीप कौर, प्रभजोत कौर, प्रेमपाल सिंह ने उक्त प्रोजेक्ट में भूमिका अदा की।
प्रिंसिपल, टीचरों की देखरेख में पोलिंग एंजेट और प्रिजाइडिंग अफसर बने स्टूडेंट्स।
वोट डालने के लिए आईकार्ड के साथ अपनी बारी का इंतजार करते स्टूडेंट्स।