- Hindi News
- हस्तशिल्प कॉलेज की स्टूडेंट्स ने दिखाए जौहर
हस्तशिल्प कॉलेज की स्टूडेंट्स ने दिखाए जौहर
बटाला|हस्तशिल्प कॉलेजमें आर्ट एंड क्राफ्ट विषय के भाग दूसरा का परिणाम शानदार रहा। कॉलेज के एमडी अरुण कुमार ने बताया कि सुखजीत कौर ने 82.7, जसबीर कौर ने 82.6 तथा पल्लवी सेखड़ी ने 82.4 फीसदी अंक लेकर क्रमश पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है। वाइस प्रिंसिपल दासकरण ने बताया कि कॉलेज में बच्चों को डिग्री कोर्स की पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों के लिए भी प्रेरित किया जाता है। पिछले समेस्टर में भी बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया था। इस मौके पर विजेता स्टूडेंट्स के अभिभावकों और अध्यापकों को भी बधाई दी गई।