- Hindi News
- नकली आईपीएस रीडर ड्राइवर के साथ गिरफ्तार
नकली आईपीएस रीडर ड्राइवर के साथ गिरफ्तार
पुलिसनेएक ऐसे नकली आईपीएस को गिरफ्तार किया है जो खुद को महाराष्ट्र पुलिस का अधिकारी बताता था। इस नकली आईपीएस के साथ ही उसका रीडर और ड्राइवर बने दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। यह तीनों लोग लाल बत्ती वाली गाड़ी में जा रहे थे कि चैकिंग के दौरान पुलिस हत्थे चढ़ गए।
थाना कादियां के एसएचओ कुलवंत सिंह ने बताया कि उन्होंने पुलिस पार्टी समेत गांव खारा के निकट चैकिंग के लिए नाका लगाया हुआ था। नाके के दौरान वहां पंहुची एक लाल बत्ती लगी इनोवा गाड़ी को रोका गया तो गाड़ी सवार युवक ने खुद को महाराष्ट्र कैडर का अधिकारी बताया और साथ ही वर्दी पहने एक व्यक्ति को अपना रीडर और गाड़ी चला रहे व्यक्ति को सरकारी ड्राइवर बताया। एसएचओ ने बताया कि संदेह होने पर जब उनसे सख्ती से पूछताछ की गई तो खुलासा हुआ कि तीनों नकली पुलिस अधिकारी बने हुए थे। खुद को आईपीएस बता रहे युवक की पहचान गांव तत्तले के रहने वाले हरप्रीत सिंह और भुंबली गांव के रहने वाले रंजीत सिंह जो रीडर बना हुआ था और बलविंदर सिंह ड्राइवर बना हुआ था। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह लोगों को मूर्ख बनाकर ठगी कर रहे थे, इसके अलावा उनकी योजना थी कि बेरोजगार युवकों को महाराष्ट्र पुलिस में भर्ती का झांसा देकर ठगा जाए। पुलिस ने उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।