- Hindi News
- टोल फीस कम करने के लिए एक माह में नोटिफिकेशन जारी करने का भरोसा
टोल फीस कम करने के लिए एक माह में नोटिफिकेशन जारी करने का भरोसा
केंद्रीयपरिवहनमंत्री नितिन गडकरी ने ट्रांसपोर्टरों की मांग अमृतसर-पठानकोट के बीच टोल प्लाजा पर फीस कम करने की मांग पर सहमति जता दी है। टोल फीस को लेकर पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू, पूर्व एमपी ट्रांसपोर्ट चरणजीत चन्नी, पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हैनरी, सुरिंदर मोहन, राजीव महिंद्रू दिल्ली में केंद्रीय परिवहन मंत्री से मिले।
शिष्टमंडल का नेतृत्व कर रहे पंजाब मोटर्स यूनियन अमृतसर-पठानकोट बस ऑपरेटर्स यूनियन के प्रधान जगदीश साहनी ने दिल्ली से फोन पर बताया कि नितिन गडकरी ने शिष्टमंडल के साथ वीरवार को पहले 9 बजे और फिर 12 बजे बैठक की। साहनी ने बताया कि पहली बैठक में गडकरी के सामने पंजाब में बस व्यवसाय पर सरकार द्वारा लगाए टैक्स और अन्य खर्च का विवरण देकर टोल प्लाजा फीस के बारे में बताया और भारी भरकम फीस के कारण बसें चलाने में असमर्थता जताई। जिस पर केंद्रीय मंत्री ने उन्हें समस्या का हल निकालने का आश्वासन दिया।
जगदीश साहनी ने बताया कि दूसरी बैठक में नितिन गडकरी ने ट्रांसपोर्टरों को भरोसा दिया कि उनके साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और ट्रांसपोर्टर्स के पक्ष में ही फैसला लिया जाएगा। मंत्री ने शिष्टमंडल को एक महीने का समय दिया और परिवहन विभाग के अधिकारियों को इस मामले पर एक महीने के भीतर इसकी नोटिफिकेशन जारी करने का आदेश दिया। साहनी ने कहा कि परिवहन मंत्री ने जिस तरह ट्रांसपोर्टरों की समस्या सुनी और उसके हल के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उससे सभी सदस्य संतुष्ट है और गडकरी का धन्यवाद करते है। साहनी ने बताया कि इस समस्या को लेकर बैठक के दौरान गुरदासपुर से सांसद विनोद खन्ना ने भी परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ फोन पर बात की और ट्रांसपोर्टरों के पक्ष में सहयोग करने का निवेदन किया।
सरकारके कहने पर ट्रांसपोर्टरों पर केस हुआ
बुधवारको जाम के दौरान कत्थूनंगल टोल प्लाजा पर पंजाब पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करके दौड़ाए जाने और ट्रांसपोर्टरों पर दर्ज किए गए केस के बारे में जगदीश साहनी फोन पर कहा कि पंजाब सरकार के कहने पर ही अपनी मांग पर शांतमयी प्रदर्शन कर रहे ट्रांसपोर्टरों पर लाठीचार्ज किया गया है। उनपर बेबुनियाद केस दर्ज किया गया है। क्योंकि पंजाब सरकार ने तो एक प्रतिशत भी ट्रांसपोर्टरों की बात ही सुनने की जहमत नहीं उठाई और उलटा लाठीचार्ज करके बेबुनियाद