पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिंगिंग मुकाबले का ऑडिशन 14 को बटाला क्लब में होगा

सिंगिंग मुकाबले का ऑडिशन 14 को बटाला क्लब में होगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युवाओंमेंसंगीत कला को पहचानने के लिए न्यू आईएमसी म्यूजिकल कंपनी ने स्टार पंजाब सिंगिंग कंपीटिशन के बैनर तले कार्यक्रम शुरू किया है। जिसका मेगा फाइनल चंडीगढ़ में होगा।

बटाला क्लब में हुई प्रैस कांफ्रेंस में शो के निदेशक बॉबी बाजवा और प्रोड्यूसर मनजीत सिंह ने बताया कि स्टार पंजाब सिंगिंग कंपीटिशन में पंजाब में 12 शहरों, एक शिमला और करनाल में ऑडिशन करवाए जाएंगे। पहला ऑडिशन अमृतसर, दूसरा बटाला में 14 दिसंबर को होगा। इसमें गाने वालों को आमंत्रित किया गया है। ऑडिशन के दौरान युवाओं की तरफ से गाए जाने वाले गीत पर संगीत के सेलिब्रिटी जज की भूमिका निभाएंगे। यह क्रम अन्य शहरों में भी इसी तरह से होगा। मेघा कंपीटिशन चंडीगढ़ में करवाया जाएगा। पूरे शो का प्रसारण टीवी पर देखा जाएगा।

फाइनल मुकाबला लाइव दिखाया जाएगा। स्टार पंजाब का खिताब जीतने वाले प्रतियोगी को एक आल्टो कार और एक लाख रुपए, दूसरे नंबर पर आने वाले को 1 लाख रुपए और तीसरे नंबर पर आने वाले को 50 हजार रुपए इनाम दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मुकाबले के पीछे कंपनी का बस एक ही मकसद है कि युवाओं में छिपे संगीत के हुनर को पहचाना जा सके। इस अवसर पर जगमोहन सिंह नागी, नवनीत आजाद और शम्मी खान आदि उपस्थित थे।

संगीत कंपीटीशन के बारे में जानकारी देते हुए आयोजक।