- Hindi News
- सेखवां ने काहनूवान अस्पताल में डाॅक्टर रखने की मांग उठाई
सेखवां ने काहनूवान अस्पताल में डाॅक्टर रखने की मांग उठाई
सरकारीअस्पतालकाहनूवान में डाक्टरों की कमी का मामला मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल के दरबार पहुंच गया है। बुधवार को कादियां में सीएम के दौरे के दौरान जत्थेदार सेवा सिंह सेखवां ने अस्पताल में विशेषज्ञ डाक्टरों की कमी का मामला उनके सामने उठाया। उन्होंने सीएम को बताया कि अस्पताल से विशेषज्ञ डाक्टरों को अन्य अस्पतालों में बदल दिया गया है। इलाके के लोगों को सरकारी सेहत सुविधाओं का लाभ लेने के लिए तीस किलोमीटर दूर बटाला या बीस किलोमीटर दूर गुरदासपुर के सरकारी अस्पतालों में जाना पड़ता है। सेखवां ने कादियां के अस्पताल में भी विशेषज्ञ डाक्टरों को तैनात करने की मांग की। सीएम ने विश्वास दिलाया है कि इन अस्पतालों में जल्द ही विशेषज्ञ डाक्टरों की कमी पूरी कर दी जाएगी।
बता दें कि इलाके के करीब 50 गांवों के लोगों को सेहत सुविधाएं दे रहे 30 बिस्तर के सरकारी अस्पताल को प्रदेश सरकार ने साल 2013 में डीग्रेड कर दिया था। यहां तैनात माहिर डाक्टरों का भी तबादला कर दिया गया। इसके चलते अस्पताल में लेडी डाक्टर के अलावा, चमड़ी, बच्चों, सर्जरी और आंखों के डाक्टर के पद खाली हो गए थे। काफी संघर्ष के बाद सरकार ने यहां सर्जिकल स्पेशलिस्ट डा. सरबजीत सिंह और महिला रोग विशेषज्ञ डा. प्रज्ञा खनूजा को तैनात किया था। 26 नवंबर को सरकार इन दोनों डाक्टरों का तबादला कर दिया। अब यहां सिर्फ एक ही डाक्टर है जो इलाके के 50 गांवों के लोगों को सेहत सुविधाएं दे रहा है।