- Hindi News
- शिवसेना के पंजाब प्रधान को गिरफ्तार किए जाने की निंदा
शिवसेना के पंजाब प्रधान को गिरफ्तार किए जाने की निंदा
शिवसेनासमाजवादीपार्टी की विशेष बैठक वीरवार को जिला प्रधान विजय शर्मा की प्रधानगी में हुई। विजय शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों शिवसेना पंजाब के प्रधान संजीव घनौली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, जिसकी शिव सेना समाजवादी पार्टी निंदा करती है और सरकार से मांग करती है कि इस मसले में हस्तक्षेप करे। उन्होंने अपील की है कि पुलिस मामले की जांच कर सच्चाई का पता लगाए। असली आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। इस अवसर पर नरेश फौजी उप प्रधान, कमल शर्म महासचिव, राजकुमार शर्मा, सन्नी शर्मा, राजिंदर, राकेश शर्मा, अर्चना योगी आदि उपस्थित थे।