पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दरिया ब्यास में अवैध माइनिंग, 3 गिरफ्तार

दरिया ब्यास में अवैध माइनिंग, 3 गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
काहनूवान | पुलिसने दरिया ब्यास से अवैध ढंग से रेत निकाल कर ले जा रहे तीन लोगों को टिपर सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक ड्राइवर के पास रेत की कोई रसीद नहीं थी। जबकि ड्राइवर का कहना है कि उसके पास रेत का बिल है लेकिन पुलिस उसे धक्के से मामले में फंसा रही है।

थाना प्रभारी दर्शन सिंह ने बताया कि एसआई विजय कुमार पुलिस पार्टी के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे। उन्हें किसी ने इत्लाह दी कि चक्कशरीफ से वाया अड्डा सठियाली पुल से बटाला की तरफ एक टिपर जा रहा है। उसमें दरिया से अवैध ढंग से निकाली गई रेत लोड है। पुलिस पार्टी ने काहनूवान-बटाला रोड पर गांव गिलमंझ के पास टिपर (पीबी06क्यू-4811) को रोका तो ड्राइवर सुखदीप सिंह पुत्र अमरीक सिंह वासी रणसिक्का थल्ला, जगदीप सिंह पुत्र सोहन सिंह वासी तेजावीला और गुरविंदर सिंह पुत्र हरभजन सिंह निवासी कालिया ब्राह्मणियां ने टिपर से उतरकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने तीनों को उसी समय गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने टिपर ड्राइवर से जब रेत की रसीद दिखाने को कहा तो वह ऐसा नहीं कर पाया। उसने माना कि वह अपने साथियों के साथ दरिया ब्यास से अवैध तौर पर रेत निकालकर लाया है। इसे किसी ग्राहक को आगे बेचा जाना है। एसआई ने बताया कि टिपर ड्राइवर सुखदीप सहित जगदीप सिंह और गुरविंदर सिंह के खिलाफ माइनिंग एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने टिपर भी कब्जे में ले लिया है।