- Hindi News
- बटाला में ही होंगे गाड़ियों के सभी काम : एसडीएम
बटाला में ही होंगे गाड़ियों के सभी काम : एसडीएम
बटालाकेलोगों को अपने वाहनों से संबंधित कामों के लिए अब डीटीओ ऑफिस गुरदासपुर नहीं जाना पड़ेगा। नए साल से लोगों को यह सभी सुविधाएं एसडीएम बटाला के दफ्तर से उपलब्ध करवाई जाएंगी। डीटीओ गुरदासपुर एसडीएम बटाला डा. जगविंदरजीत सिंह ग्रेवाल ने इस सुविधा को बटाला के लोगों को नए साल का तोहफा बताया है।
शुक्रवार को एसडीएम ऑफिस में ऑटो डीलरों से बैठक में एसडीएम डा. ग्रेवाल ने बताया कि बटाला के लोगों को अपने वाहनो की आरसी अन्य दस्तावेज और ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए डीटीओ गुरदासपुर जाना पड़ता था, जिससे लोगों को असुविधा होती थी। लोगों को राहत देने के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। जिसे के लिए सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि नए कोर्ट कांप्लेक्स के पास 15 कनाल में ड्राइविंग स्कूल खोला जा रहा है। ड्राइविंग टैस्ट क्लियर करने पर आधे घंटे में डीएल दे दिया जाएगा। अब आरसी और हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगने के बाद ही शो रूम से वाहन निकल पाएंगे, जिसके लिए ऑटो डीलरों को मान्यता दे दी गई है, जिससे वाहन खरीदने वाले टेंपरेरी नंबर पर गाड़ी नहीं चला पाएंगे। गाड़ी खरीदने के आधे घंटे बाद ही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट दे दी जाएगी। बिना नंबर प्लेट बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। डा. ग्रेवाल ने बताया कि फैंसी नंबरों की खरीद के लिए ऑन लाइन बोली लगाई जाएगी। ऑटो डीलरों ने डीटीओ को हर तरह का सहयोग देना का आश्वासन दिया।