- Hindi News
- क्रिसमस का प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम 18 को, सीएम आएंगे
क्रिसमस का प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम 18 को, सीएम आएंगे
गुरदासपुर | प्रभुयीसू मसीह के प्रकाश पर्व को समर्पित प्रदेश स्तरीय समागम 18 दिसंबर को पुड्डा ग्राउंड में कराया जाएगा, जिसमें सीएम परकाश सिंह बादल मुख्य मेहमान होंगे। डीसी डा. अभिनव त्रिखा ने शुक्रवार को समागम स्थल का जायजा लेने के बाद बताया कि समारोह की तैयारी के लिए अफसरों की ड्यूटियां लगा दी गई हैं।
उन्होंने बताया लोगों के बैठने के लिए पंडाल, स्टेज, बेरीकेटिंग, व्हीकल पार्किंग, पेयजल के प्रबंध के लिए कमेटियों बनाई गईं। एसएसपी गुरप्रीत सिंह तूर ने बताया कि समारोह में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध होंगे। समारोह के आयोजक मुन्नवर मसीह ने बताया कि समारोह सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इस मौके पर एसएसपी बटाला कर्णबीर सिंह संधू, एसडीएम बटाला जदगविंदरजीत सिंह ग्रेवाल, सौरव अरोड़ा मौजूद थे।