- Hindi News
- अगर अकाली ऑनलाइन भाजपा से जुड़ते हैं तो क्या कर सकती है पार्टी
अगर अकाली ऑनलाइन भाजपा से जुड़ते हैं तो क्या कर सकती है पार्टी
पंजाबभाजपाप्रधान कमल शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के मैंबरशिप अभियान में अगर अकाली दल के नेता या वर्कर ऑनलाइन अप्लाई करक सदस्य बनता है तो इसमें कुछ नहीं किया जा सकता। पूर्व विधायक जगदीश साहनी के दफ्तर में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के मेंबरशिप अभियान को भारी समर्थन मिल रहा है।
उन्होंने कहा पंजाब में भाईवाल पार्टी अकाली दल के किसी भी नेता या कार्यकर्ता को भाजपा में शामिल नहीं किया जाएगा लेकिन मेंबरशिप के लिए ऑनलाइन सुविधा है, अगर कोई अकाली दल का सदस्य ऑनलाइन प्रक्रिया से भाजपा में शामिल होता है तो उसमें भाजपा कुछ नहीं कर सकती है। वैसे किसी भी पार्टी के साथ जुड़ना व्यक्ति का अधिकार है और पार्टी किसी को भी भाजपा के साथ जुड़ने के लिए मना नहीं कर सकती।
ईडी मामले में सीपीएस अविनाश राय चंद्र से इस्तीफा मांगने और बिक्रम सिंह मजीठिया से मांगने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अविनाश राय चंद को ईडी द्वारा बुलाया गया, जिससे भाजपा यह समझती है कि इससे सरकार की साख पर सवालिया निशान उठे है, इसलिए उनका इस्तीफा मांगा गया लेकिन बिक्रम सिंह मजीठिया को ईडी द्वारा बुलाया नहीं गया। उनका बस नाम शामिल हुआ इसलिए मजीठिया से इस्तीफा नहीं मांगा गया। कमल शर्मा ने कहा कि नगर परिषद चुनावों के लिए अकाली दल और भाजपा के वरिष्ठ लीडर बैठ कर सब कुछ तय करेंगे कि किस जगह से किसको कितनी सीटें चाहिए। नाराजगी और गुप्त ढंग से गठबंधन पार्टी के लोगों को आजाद तौर पर चुनाव लड़ने नहीं दिया जाएगा।
पूर्व जगदीश साहनी ने कमल शर्मा को अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर खुले टोल प्लाजा से इस क्षेत्र के लोगों को आने वाले समस्या के बारे में बताया और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ हुई बैठक की जानकारी दी। जिस पर कमल शर्मा ने भरोसा दिलाया कि केंद्रीय मंत्रीमंडल लोगों के लिए है और जनता के पक्ष में फैसला होगा। इस मौके पर पूर्व जिला प्रधान नरेश महाजन, पूर्व नगर कौंसिल प्रधान अंबिका खन्ना, पंजाब इंडस्ट्री सैल के वाइस चेयरमैन अजय ऋषि, हीरा वालिया, अंशु हांडा, विनय महाजन, राज कुमार काली, भूषण बजाज और अमन मौजूद थे।