पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रक ड्राइवर ने कार सवारों पर लगाया मारपीट का आरोप

ट्रक ड्राइवर ने कार सवारों पर लगाया मारपीट का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिमाचलप्रदेशसे रेत से भरी गाड़ी बटाला ले जा रहे ड्राइवर और क्लीनर ने कार सवारों पर मारपीट करने और उनके धार्मिक चिन्ह की बेअदबी करने का आरोप लगाया है। ट्रक क्लीनर गुरविंदर सिंह पुत्र हरभजन सिंह ने बताया कि वह 11 दिसंबर को शाम को कंदरोड़ी हिमाचल प्रदेश से क्रेशर से ट्रक (पीबी06क्यू-4811)में रेत भरकर बटाला जा रहे थे।

थाना काहनूवान के गांव गिलमंझ में काले रंग की ऑल्टो कार (पीबी06-0602) में सवार दो लोगों ने उन्हें रोक लिया। उन्होंने कहा कि वे माइनिंग विभाग के अधिकारी हैं और गाड़ी में लदी रेत के कागजात दिखाओ। गाड़ी के ड्राइवर सुखदीप सिंह ने उन्हें पहचान पत्र दिखाने के लिए कहा तो दोनों कार सवारों ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान उसकी जमकर मारपीट की गई, जिसके चलते सुखदीप मौके से भाग निकला। इसके बाद आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। यही नहीं उन्होंने उनकी दस्तार उतार दी और उनके धार्मिक चिन्हों की बेअदबी की। यही नहीं पुलिस ने मौके से हिरासत में लेकर मारपीट की और फिर थाने ले जाकर पीटा। उधर, इंस्पेक्टर विजय कुमार का कहना है कि आरोपी झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने सभी आरोपों को सिरे से नकार दिया।

मामले की जानकारी देते गुरविंदर सिंह और अन्य।