- Hindi News
- श्री ब्राह्मण सभा पंजाब की चुनावी मीटिंग 14 को
श्री ब्राह्मण सभा पंजाब की चुनावी मीटिंग 14 को
गुरदासपुर|श्री ब्राह्मणसभा के अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा और जिला प्रैस सचिव मुकेश शर्मा ने बताया कि 14 दिसंबर को कम्युनिटी हाल बटाला में सभा की प्रदेश स्तरीय बैठक की जाएगी। इसमें सभी पदाधिकारियों के चुनावों संबंधी रूपरेखा तैयार की जाएगी। पंजाब ब्राह्मण सभा के सुप्रीमो सीडी शास्त्री और प्रदेशाध्यक्ष शेखर शुकला विशेष तौर पर शामिल होंगे। उक्त नेताओं ने बताया कि मीटिंग में समाज को दरपेश मुश्किलों संबंधी विचार विमर्श करने के बाद इनके समाधान का प्रयास होगा।