- Hindi News
- देश की तरक्की की योजनाओं को घर घर तक पहुंचाएं:ग्रेवाल
देश की तरक्की की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं:ग्रेवाल
सूचनाएवंप्रसारण मंत्रालय जालंधर की तरफ से तीन दिवसीय जन सूचना अभियान शुक्रवार को समाप्त हुआ। आज कार्यक्रम में हेल्दी बेबी प्रतियोगिता में बटाला और आसपास के गावों के 0-2 वर्ष की आयु के 74 बच्चों ने भाग लिया। इनमें 48 लड़कियां और 26 लड़के थे। सहजप्रीत कौर प्रथम, जसमीत दूसरे और हरविंद्र तीसरे स्थान पर रहे। बेबी शो के विजेताओं को एसडीएम जगविंद्रजीत सिंह ग्रेवाल ने इनाम दिए। इस अवसर पर मंत्रालय द्वारा एसडीएम ग्रेवाल को भी सम्मानित किया गया।
मुख्य मेहमान ग्रेवाल ने कहा कि उक्त अभियान में जनता को जो जानकारी मिली है उसे अपने तक ही सीमित रखें। बल्कि अपने परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ साझा करें। इस तरह के अभियानों से ही सरकार की नीतियां लोगों के घरों तक पहुंचती हैं। डिजिटल भारत बारे जानकारी देते हुए पत्र सूचना कार्यालय के सेवामुक्त उप निदेशक बलविंद्र अत्री ने बताया कि अगली चार वर्षों में गांव-गांव तक ब्रॉडबैंड सुविधा देने के लिए 7.50 लाख किलोमीटर केबल बिछाई जाएगी। मोबाइल संपर्कता रहित 55 हजार गांवों को मोबाइल से जोड़ा जाएगा। देश की लगभग 2.50 लाख ग्राम पंचायतों को ब्रॉडबैंड सुविधा दी जाएगी। देशभर में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या 30 करोड़ से ज्यादा हो गई है और भारत शीघ्र ही इस क्षेत्र में चीन के बाद दूसरा स्थान रखने वाले अमरीका को पछाड़ देगा। उन्होंने बताया कि बैंक के लॉकर की तरह प्रत्येक नागरिक को डिजिटल लॉकर देने के लिए इलेक्ट्रानिक्स तथा सूचना टेक्नोलॉजी विभाग प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। जिसके अंतर्गत प्रत्येक नागरिक को डिजिटल लॉकर का अलग नंबर दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की जिला मास मीडिया अधिकारी ऊषा रानी ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संबंधी जानकारी देते हुए लोगों को इन सेवाओं का लाभ उठाने को कहा।
गुरदासपुर के जिला टीबी अधिकारी डाॅ. अरविंद महाजन ने देश में टीबी रोग पर काबू पाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। समापन समागम में सीडीपीओ साधना, बागबानी विभाग के डाॅ. रविंद्रपाल सिंह, ग्रामीण विकास विभाग के इकबाल सिंह, डेयरी विकास के डाॅ. कशमीर सिंह, अनुसूचित जाति वित्त निगम की सरोज बाला ने अपने विभागों द्वारा चलाई जा रही केंद्रीय स्कीमों की जानकारी दी। इस अवसर पर गांवों के सरपंचों के अलावा गगनदीप कौर देवगन, तकनीकी सहायक कविश दत्त, सूचना सहायक गौरव पालीवाल,