पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देश की सेवा के लिए तैयार रहते सिविल डिफेंस और होमगार्ड जवान : एसपी पवार

देश की सेवा के लिए तैयार रहते सिविल डिफेंस और होमगार्ड जवान : एसपी पवार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबहोमगार्ड औरसिविल डिफेंस की ओर से सम्मान समारोह करवाया। इसमें देश और समाज के प्रति दी जाने वाली सेवाओं पर जवानों की प्रशंसा की गई।

मुख्य मेहमान एसपी डी अमरीक सिंह पवार ने कहा कि देश में जहां कहीं भी जरूरत पड़ती है तो वालंटियर्स ने अपना अहम किरदार निभाया। पंजाब होम गार्ड ने आतंकवाद के दौरान शांति बहाल करवाने में मदद की। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की है कि वह भी सामाजिक सेवा को मुख्य रख कर सिविल डिफेंस को ज्वाइन करें और लोगों की सेवा भावना के साथ सेवा करें। यह एक ऐसा वर्ग है जो देश और समाज को जरूरत पड़ने पर समय अपनी सेवाएं देने के लिए तैयार रहते है। समारोह में गणतंत्र दिवस पर शानदार सेवाएं देने वाले जवानों को सम्मानित किया। इस मौके कश्मीर सिंह, हरबख्श सिंह, गुरमुख सिंह, हरप्रीत सिंह थे।

सिविल डिफेंस के वालंटियर को सम्मानित करने एसपी पवार