- Hindi News
- प्राइमरी स्कूलों की जिला स्तरीय खेलों में काहनूवान ब्लाक ओवरऑल विजेता
प्राइमरी स्कूलों की जिला स्तरीय खेलों में काहनूवान ब्लाक ओवरऑल विजेता
जिलेके विभिन्न प्राइमरीस्कूलों के जिला स्तरीय खेल मुकाबले खालसा सीसे स्कूल और सरकार कॉलेज के खेल मैदान में कराए गए। इन खेलों के विजेताओं को डीसी डा. अभिनव त्रिखा ने सम्मानित किया। डीईओ (स) अमरदीप सैनी और डीईओ (ए) सलविंदर सिंह समरा विशेष मेहमान के तौर पर पहुंचे।
लंबी छलांग में काहनूवान जोन के रोहित ने पहला, गुरदासपुर के समीप ने दूसरा और शिवम ने तीसरा स्थान पाया। लड़कियों में बटाला की राजबीर कौर पहले, काहनूवान की फीफा दूसरे और बटाला की मनप्रीत तीसरे स्थान पर रही। 100 मीटर दौड़ में काहनूवान का बलराज पहले, बटाला का प्रिंस दीप दूसरे और काहनूवान का साजन प्रीत तीसरे स्थान पर रहा।
लड़कियों में बटाला की राजबीर कौर पहले, काहनूवान की महकप्रीत कौर दूसरे और गुरदासपुर की सुनैना तीसरे स्थान पर रही। 200 मीटर में बलराज सिंह पहले, साजन दूसरे और शिवम तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियों के मुकाबले में राजबीर पहले, महकप्रीत दूसरे और मनप्रीत कौर तीसरे स्थान पर रही। 400 मीटर लड़कों में प्रिंस दीप पहले, लवप्रीत सिंह दूसरे और गुरसेवक तीसरे स्थान पर रहा।
लड़कियों में रमनप्रीत कौर पहले, जुल्फा दूसरे और प्रीत कौर तीसरे स्थान पर रही। कबड्डी मुकाबले में काहनूवान विजेता और बटाला उप-विजेता रहा। लड़कियों में काहनूवान पहले स्थान पर रहा, जबकि बटाला दूसरे नंबर पर रहा।
खेलों की ओवरऑल ट्राफी पर काहनूवान ने कब्जा जमाया। इस मौके पर डिप्टी डीईओ बलबीर सिंह, डिप्टी डीईओ भारत भूषण, जिम्नास्टिक कोच वीना शर्मा, बीपीईओ-1 महिंदर पाल, बीपीईओ धारीवाल राजीव कमल, किशोर कुमार, देवी दयाल भंडारी, यशपाल, महिंदर पाल, संतोख सिंह, गुरमीत सिंह, लखविंदर सिंह, सरबजीत सिंह, प्रिंसिपल सतवंत सिंह, जगदीश राज, सुलखन सिंह, सिकंदर लाल, निश्चिंत कुमार, रविंदर शर्मा, संदीप शर्मा, संदीप सिंह, दीपक शर्मा, राम लाल, रजनीश कुमार, हरजिंदर सिंह, अशोक कुमार, पृथ्वीपाल सिंह मौजूद थे।
विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते डीसी डा. अभिनव त्रिखा।