पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भास्कर मंच

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्ड 8 लोगों ने गंदगी उठाए जाने और सीवरेज ब्लॉक रहने का मुद्दा उठाया

वार्ड 8 में सीवरेज, कच्ची गलियों, स्ट्रीट लाइट की समस्याओं से लोग परेशान

नईवार्डबंदी के अनुसार वार्ड नंबर 8 बटाला के काहनूवान रोड से शुरू होकर सिंबल चौक, मॉडल टाउन रोड मुख्य रूप से एरिया आता है। गांधी नगर कैंप के पीछे का हिस्सा है, जिसको प्रेम नगर बोहड़ावाल बोला जाता है। इस क्षेत्र में सिख-हिंदू मिली जुली वोट है और यह शिअद के खाते में रहा और अभी भी यह शिअद में ही है। यह वार्ड पुरानी वार्डबंदी के अनुसार 9 में आता था, अब नई वार्डबंदी के अनुसार इसमें कुछ भाग जोड़ कर और काट कर 9 नंबर बनाया गया है। यहां भी लोगों की मांग है कि सीवरेज का बुरा हाल है, गलियों नालियों की सफाई होने के कारण लोगों को बहुत परेशानियों को सामना करना पड़ता है। पार्षद की ओर से कभी जीतने के बाद समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया गया। केवल चुनावों के समय कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल के नेताओं ने चेहरा दिखाया परंतु नतीजों के बाद कोई भी नहीं आता। इस वार्ड में कांग्रेस के अलावा गठबंधन होने के बावजूद अकाली और भाजपा दोनों की इस वार्ड में अंदर खाते अपनी अपनी दावेदारी जता रहे है। वार्ड के कई इलाकों में गलियों का निर्माण नहीं हो पाया है। इलाके में सीवरेज और गंदगी का बुरा हाल है। यहां तक कि स्ट्रीट लाइटें तो ज्यादातर बंद ही रहती है। जिनको कई बार शुरू करवाने के लिए परिषद् और ठेकेदारों से कहा गया, लेकिन उन्होंने आज तक शुरू नहीं करवाया। जिस कारण मजबूरी में उन्हें अंधेरे में रहना पड़ रहा है।

गंदगी से मिले निजात

मलकीतसिंह ने कहा कि इलाके के पार्षद से कई परेशानियों को लेकर शिकायत की गई, परंतु उन्होंने गंभीरता से काम नहीं लिया और लोगों की परेशानियों का हल करने के लिए विशेष प्रयास नहीं किए गए।

खड़ा रहता गंदा पानी

अमरजीतकौर ने बताया कि इलाके में सीवरेज प्रणाली ठुस रहने के कारण पानी नालियों में खड़ा रहता है। मक्खी मच्छर पनपते रहते है आगे मौसम बदल रहा है, जिसमें यह परेशानी और बढ़ने वाली है।

स्ट्रीट लाइट नहीं जलती

रमनदीपने कहा कि क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट नाम की कोई चीज नहीं है। बहुत समय पहले से स्ट्रीट लाइटें खराब हो चुकी है। जिनको कौंसिल ठेकेदारों की ओर से जगाया नहीं गया। इसकी शिकायत कई बार कौंसिल से की, पर कोई हल नहीं हुआ।

सफाई कर्मी नहीं आता

प्रीतमसिंह ने कहा कि परिषद की ओर से इस क्षेत्र के साथ भेदभाव किया जाता है। सफाई करने वाला कोई नहीं आता। अगर भी जाए तो केवल मेन सड़क से झाडू लगाकर चला जाता है। घरों से निकलने वाले कूड़े को भी फेंकने की समस्या है।

सीवरेज लाइन पुरानी

चन्ननसिंह ने बताया कि इस इलाके में सीवरेज लाइन बहुत पुरानी है, जबकि घरों से निकलने वाली गंदगी ज्यादा है, जिसके कारण अकसर सीवरेज रुक जाते है और कई दिन तक साफ नहीं होते।

दूषित पानी को मजबूर

सतनामसिंह ने कहा कि गुरू नानक नगर क्षेत्र का बहुत बुरा हाल है, सुधार नाम की कोई चीज नहीं है। बहुत सारे लोग घरों में आरओ सिस्टम नहीं लगवा सकते, ऐसे में साफ पानी मिलने के कारण दूषित पानी पीने के लिए मजबूर है। गलियों में गंदा पानी जमा होने से बहुत परेशानी होती है।

सीवरेज बंद पड़ा

जसपालसिंह ने बताया कि क्षेत्र में बहुत समस्याएं है, सीवरेज की समस्या तो बहुत बड़ी है, जिसका हल बहुत समय से नहीं हुआ है। इलाके सभी गलियां सीवरेज बंद के कारण गंदगी से भरी पड़ी है। जिसे साफ करने कोई नहीं आता। पीने के पानी की भी बहुत समस्या है।

कूड़ा फेंकने की जगह नहीं

सुदर्शनाने बताया कि घरों से रोजाना कूड़ा निकलता है, कूड़ा कहीं फेंकने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। कूड़ा फेंकने को लेकर कई मोहल्ले के लोगों का आपस में तकरार हो जाता है। कई दिन का कूड़ा इक्ट्ठा करके कहीं दूर जा कर फेंकना पड़ रहा है। परिषद् को चाहिए कि इस ओर ध्यान दे और लोगों को निजात मिले।

अपने खर्चे पर लगाई लाइटें

सतविंदरकौर ने बताया कि सफाई और सीवरेज का बुरा हाल है, क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटों का होना बेहद जरूरी है। कोई गंदगी उठाने नहीं आता। लोगों को बहुत दूर जाकर घरों की गंदगी फेंकने जाना पड़ता है। लेकिन पिछले कई वर्षों से स्ट्रीट लाइटें जगाई ही नहीं गई। लोगों ने अपने घरों के खुद की लाइट लगाई हुई है।

जनरल रिजर्व

कुल वोट- 4247

पुरुष वोटर-2215

महिला वोटर-2032

एरिया : प्रेम नगर बोहड़ावाला, गांधी नगर कैंप, काहनूवान रोड, गली दर्शन वाली, सागरपुरा रोड।

वार्ड 8 की महत्वपूर्ण जानकारियां

नालियों की सफाई नहीं

अमरीकसिंह का कहना है कि इलाके में वाटर सप्लाई का बुरी हाल है। इसके अलावा सफाई होने के कारण नालियों में गंदगी जमा रहती है। स्ट्रीट लाइट की कोई व्यवस्था नहीं है, वारदात का भय बना रहता है।

पानी भर जाता है

मोहनलाल का कहना है कि बारिश के दिनों में निकासी होने के कारण पानी घरों तक में घुस आता है। इसके अलावा सीवरेज डाली ही नहीं गई है, पानी इलाके से निकल ही नहीं पाता। बारिश के कारण पूरा इलाका कीचड़ से भर जाता है।

नालियों में गंदगी

रिटायरपुलिस कर्मी सुराज मसीह का कहना है कि वार्ड में सफाई की बहुत समस्या है। नालियों में गंदगी जमा रहती है, जिसे कई-कई दिन तक निकालने के लिए कोई नहीं पहुंचता। इलाके में गलियों का निर्माण नहीं किया गया।

टायलेट नहीं बन पाए

बॉबीका कहना है कि सरकारी योजना के तहत इलाके में फ्री टायलेट बनाए जाने थे। इसे लेकर आज तक कुछ नहीं हो पाया है। इलाके के कई हिस्सों में लंबे समय से गलियों का निर्माण नहीं हो पाया है। वार्ड की गलियों में साफ-सफाई की भी समस्या है।

गंदगी के ढेर लगे रहते हैं

राजेशकुमार का कहना है कि इलाके में हर समय गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। गलियां कच्ची हैं, बारिश के दिनों में कीचड़ फैल जाता है। इससे आने-जाने में भी परेशानी होती है। वार्ड में स्वीपर महीने में एक बार ही दिखाई देता है, सफाई व्यवस्था चौपट हैं।

नालियों पर जालियां नहीं

रिंकूका कहना है कि इलाके की नालियों को जालियों से नहीं ढका गया है। इसकी जगह पर सीमेंट के थड़े बना दिए गए हैं। इससे आने-जाने वाले वाहन इनसे टकराते रहते हैं और हर समय हादसे का भय बना रहता है।

स्ट्रीट लाइट का प्रबंध नहीं

दीपूका कहना है कि इलाके में स्ट्रीट लाइट की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में रात के समय सदा वारदात का भय बना रहता है। इलाके में कुछ घटनाएं हो भी चुकी हैं। हालत यह है कि लोगों का रात के समय गलियों से गुजरना भी खतरे से खाली नहीं है। इस ओर ध्यान देना चाहिए।

गंदा पानी फैला रहता है

रोबिनमसीह का कहना है कि इलाके की नालियां टूटी होने के कारण गंदा पानी ओवरफ्लो होकर गलियों में फैला रहता है। इससे हर समय बीमारी फैलने का भय रहता है। नालियों का निर्माण पिछले लंबे समय से कराया ही नहीं गया, जिसके चलते समस्या बढ़ती जा रही है।

जनता की आवाज

वार्ड की बात

खुद करते हैं नालियां साफ

सेनासे रिटायर अशोक कुमार का कहना है कि वार्ड की नालियां टूट चुकी हैं। इन्हें लंबे समय से बनवाया ही नहीं गया। लोग खुद इनकी सफाई करते देखे जा सकते हैं। इसके अलावा वार्ड में साफ-सफाई की व्यवस्था का भी बुरा हाल है। यहां तक कि सफाई कर्मचारी कई दिनों तक दिखाई ही नहीं देते।

सफाई नहीं होती

सलीमका कहना है कि इलाके में साफ-सफाई का बुरा हाल है। सफाई होती ही नहीं है, जिसके चलते कूड़ा इधर-उधर फैला रहता है। सफाई कर्मचारी कभी-कभार ही दिखाई देते हैं। इसके चलते दिक्कत झेलनी पड़ती है। इस समस्या का पहल के आधार पर समाधान होना चाहिए।

एससी रिजर्व

कुल वोट- 1706

पुरुष वोटर-890

महिला वोटर-816

एरिया : पिंडोरी रोड, शहजादा नंगल, रेलवे लाइन के साथ कुछ एरिया, व्हाइट एवेन्यू, मान कौर सिंह आदि।

वार्ड 8 की महत्वपूर्ण जानकारियां