30% रिजल्ट के लिए सौ करोड़ खर्च क्यों : काहलों
एलिमेंट्रीटीचर्सयूनियन की जिला स्तर पर बैठक वीर हकीकत राय समाधि पर जिला प्रधान सुलखन सिंह बेरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में यूनियन को आने वाली समस्याओं पर विचार कर सरकार की नीतियों पर रोष व्यक्त किया गया।
प्रधान सुलखन सिंह ने बताया कि विभाग की तरफ से पांचवीं कक्षा के मूल्यांकन केंद्र मिडल/सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में बनाए जाने पर एतराज जताते कहा कि अध्यापकों पर लंबे समय से प्राइमरी शिक्षा तजुर्बे किए जा रहे हैं, जिसमें स्कूल कलबिंग प्राइवेट सेंटर बनाए जाने के य| किए जा रहे हैं। इसका अध्यापक वर्ग शुरू से ही विरोध कर रहा है।
राज्य सचिव सुखराज काहलों ने कहा कि जब पहली से लेकर चार तक परीक्षाओं एफए 70 फीसदी नतीजे तैयार हो चुके हैं तो केवल 30 फीसदी नजीते के लिए सरकार एक सौ करोड़ किस मजबूरी में खर्च कर रही है। छात्राओं की वर्दियों के लिए 68 करोड़ रुपए में से केवल 17 करोड़ रुपए की ही अदायगी की गई है और सरकार की तरफ से पैसों की कमी बताया जा रहा है। जिला सचिव जोगिंदर सिंह धर्मकोट और जगजीत सिंह बेदी ने शिक्षा मंत्री पंजाब से मांग करते कहा कि पांचवीं के मूल्यांकन केंद्र प्राइमरी के सेंटर स्कूलों में बनाए जाएं। दो सौ पैंडिंग केसों को 25 प्रतिशत कोटे तहत प्रमोशन दी जाए, पुरानी पैंशन सकीम बहाल करना और बीपीईओ की प्रमोशन की जाना मुख्य मांगें हैं। बैठक में फैसला किया गया कि पांचवीं की परीक्षा मिडल स्कूलों में करवाई जाने के विरोध में बीपीईओज को 15 फरवरी को रोष पत्र दिए जाएंगे।
इस दौरान गुरिंदर सिंह, रमेश अवस्थी, गुरजीत सिंह, सरबजीत भिंडर, तरसेम सिंह, अवतार सिंह, निशान सिंह, जगतार सिंह, सरबजीत सिंह, हेमराज सिंह, केवल सिंह, हरविंदर दियोल, जगतार बेदी, तेजिंदर बाठ, राज राणी, जगदीप सिंह,सतविंदर सिंह, बलबीर कौर, रजवंत कौर, सुखजिंदर कौर, मनजिंदर कौर, राज रानी शामिल थीं।
एलिमेंट्री टीचर्स यूनियन बैठक कर सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए। भास्कर