पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सेखड़ी जी! भाजपा से करें समर्थन वापसी का ऐलान, जवाब मिला हाउस में बताएंगे

सेखड़ी जी! भाजपा से करें समर्थन वापसी का ऐलान, जवाब मिला-हाउस में बताएंगे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीलियाप्रभावित इलाके के अकाली पार्षद लोगों को साथ लेकर गांधी चौक में धरना दे रहे थे। धरने में विधायक अश्विनी सेखड़ी भी पहुंच गए। उनको देख अकालियों ने माइक पर ही पूछा कि वह परिषद में भाजपा को सर्मथन देंगे या फिर वापिस लेंगे। इस दौरान अकाली और कांग्रेसियों में काफी बहस हुई।

इसके बाद विधायक अपने समर्थकों को साथ लेकर एसएसपी कार्यालय सीवरेज विभाग के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाने के लिए चले गए।

शुक्रवार को वार्ड नंबर 25 के अकाली दल को स्पोर्ट करने वाले आजाद पार्षद पंकज भट्टी और अकाली दल की टिकट पर परिषद चुनाव हारे हरनेक सिंह नेकी मृतक अजीत सिंह के परिवार वालों को साथ लेकर गांधी चौक में धरने पर बैठ गए और सिविल सर्जन के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। नेकी ने कहा कि अजीत सिंह और उनका पूरा परिवार गुरुसिख परिवार है। 1 फरवरी को अजीत सिंह की मौत पीलिया के कारण हो गई थी। इसके बाद सेहत विभाग की तरफ से सिविल सर्जन गुरदासपुर ने अजीत सिंह की मौत एलकोहलिक सिरोसिस से बताई थी। इस कारण मृतक उसके परिवार को भारी दुख पहुंचा। उन्होंने कहा कि जब तक सिविल सर्जन के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती धरना लगाए रहेंगे।

भाजपा को समर्थन विकास के लिए दिया था : सेखड़ी

विधायकअश्विनी सेखड़ी ने कहा कि परिषद में समर्थन पर शहर के विकास कार्यों के लिए दिया गया है। समर्थन पर हाऊस की बैठक के दौरान इस बार पता चल जाएगा। इसके बाद सेखड़ी एसएसपी बटाला दिलजिंदर सिंह को मिले और वाटर सप्लाई सीवरेज के अधिकारियों पर कानून के अनुसार मामला दर्ज करने की लिखित शिकायत दी।

शहर के विकास में अकाली अटका रहे रोड़ा : कलसी

धरनेके दौरान एमएलए अश्विनी सेखड़ी को माइक से यह कहने पर कि तुसी मृतक दे परिवार नाल हमदर्दी जतान पहुंचे हो या राननीतिक रोटियां सेकणियां ता भाजपा परिषद तो समर्थन वापस लैण दा एेलान हुणे करो। इस पर परिषद उपप्रधान हरिंदरपाल सिंह कलसी गुस्से से आगे आए और कहा अकाली ही शहर के विकास कार्यों में रोड़ा अटका रहे हैं। जिस कारण शहर का विकास ठप हो गया है। कहा कि शहर के विकास कार्यों को हलका इंचार्ज लखबीर सिंह लोधीनंगल नहीं होने दे रहा। लोधीनंगल के प्रभाव में आकर सीवरेज बोर्ड अन्य अधिकारी विकास कार्यों में कोई बहाना बना कर टाल रहे हैं। इसके बाद तो गर्मागर्मी और बढ़ गई, जिसे देखते हुए विधायक अश्विनी सेखड़ी अपने समर्थकों के साथ एसएसपी कर्यालय की तरफ पैदल ही निकल गए।

मांगपत्र सौंपा

अजीतसिंह के परवार वालों की तरफ से गांधी चौक में प्रदर्शन की सूचना मिलने के नायब तहसीलदार केवल किशन पहुंचे और मांग पत्र लिया। कहां कि उनकी मांग को सरकार तक पहुंचा देगे।

वार्ड नंबर 25 के आजाद पार्षद पंकज भट्टी और परिषद उपप्रधान हरिंदर सिंह कलसी बहस करते हुए। भास्कर

खबरें और भी हैं...