पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सेखड़ी विरोधियों की सच्चाई जनता के बीच लाएंगे : सैंडी

सेखड़ी विरोधियों की सच्चाई जनता के बीच लाएंगे : सैंडी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एंटीसेखड़ीधड़े की तरफ से कौंसिल में भाईवाल होने पर लगातार हो रहे हमलों को देखते हुए सेखड़ी समर्थकों ने भी मोर्चा खोल दिया है। उनका कहना है कि ये लोग काफी समय से हर बात पर हमारे नेता को निशाना बनाते रहे हैं, लेकिन अब इनको हर बात का जवाब देकर जनता में इन लोगों की सच्चाई सामने लाई जाएगी।

पंजाब ओबीसी सैल के प्रधान सेखड़ी समर्थक हरमिंदर सिंह सैंडी ने पत्रकारों को बताया कि हर समय विधायक अश्विनी सेखड़ी को निशाना बनाने वाले मुख्य तौर पर मंजीत सिंह हंसपाल, पवन कुमार पम्मा, रविंदर शर्मा और रमेश वर्मा आदि का शहर में लोगों के बीच कोई आधार नहीं है। बस लोगों में अपने आप को जीवित रखने और कांग्रेसी कहलवाने के लिए हर समय सेखड़ी को घेरने की फिराक में रहते हैं। इन्हीं की वजह से परिषद चुनावों में टिकटों पर कंट्रोवर्सी हुई और बहुत सारे लोग आजाद चुनाव लड़े और ये लोग कांग्रेस के चुनाव पर। कहा कि विधायक सेखड़ी साफ छवि वाले नेता हैं और विरोधी कांग्रेसी हमेशा उन्हें बदनाम करने की योजना बनाते रहते हैं। ये लोग विधायक से उनके स्टैंड बारे पूछते हैं। पहले ये लोग अपना स्टैंड साफ करें। उन्होंने कहा कि बटाला की सारी कांग्रेस सेखड़ी के साथ खड़े है। विरोधी बिना मतलब इल्जाम लगाना बंद कर दें। क्योंकि अब एक टीम इनके हर काम पर नजर रखेगी और जवाब देने के लिए तैयार रहेगी। इस अवसर पर गुरमीत सिंह बंटी, विनय अबरोल, अनूप खुल्लर, रानू सेखड़ी, बंटी मलहोत्रा आदि उपस्थित थे।

एमएलए हाउस में पत्रकारों से बात करते हरमिंदर सिंह सैंडी अन्य।

खबरें और भी हैं...