पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिजली मुलाजिमों को टाल रही सरकार

बिजली मुलाजिमों को टाल रही सरकार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबराज्य बिजली बोर्ड कर्मचारी दल की बैठक मॉडल टाऊन में राज्य प्रधान रवेल सिंह सहायपुर और सर्कल प्रधान दरबारा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कर्मचारियों को आने वाली समस्याओं पर विचार कर रोष व्यक्त किया गया।

कर्मचारी दल ने इंप्लाइज फैडरेशन को छोड़ कर शामिल होने वाले नेता का स्वागत किया और कहा कि कर्मचारी दल में शामिल होने वाले सदस्यों को पूरा सम्मान दिया जाएगा। सर्कल प्रधान रवेल सिंह ने कहा कि सरकार पावरकॉम कर्मचरियों की मांगों को लागू नहीं कर रही। कई बार बैठकें हो चुकी हैं लेकिन यूनियन को टालने के सिवाय कोई हल नहीं निकाला। इंप्लाइज फैडरेशन को छोड़ कर आए बॉर्डर जोन के उपसविच और पूर्व सर्कल सचिव हरजीत सिंह टरपई का स्वागत करते कहा कि कर्मचारी दल में शामिल होने से यूनियन मजबूत होगी। नए शामिल होने वाले सदस्य हरजीत सिंह ने कहा कि यूनियन द्वारा सौंपी हर जिम्मेदारी को वह निभाएंगे। यहां सर्कल सचिव वासदेव, सहायक सचिव मेजर सिंह, राकेश ठाकुर प्रधान गुरदासपुर, संरक्षक फकीर चंद, भुपिंदर सिंह रंधावा, सिटी प्रधान मुखविंदर सिंह, साहिबजीत सिंह, गुरमुख सिंह, जसवंत सिंह, निशान सिंह, अजीत सिंह, परमजीत सिंह, नवतेज सिंह, जसपाल सिंह, रजनी बाला, हरभजन कौर, रीटा शर्मा, कमलजीत कौर मौजूद थे।

कर्मचारी दल में नए शामिल हुए हरजीत सिंह को सम्मानित करते कर्मचारी दल के सदस्य। -भास्कर

खबरें और भी हैं...