पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वीर हकीकत राय का शहीदी दिवस मनाया

वीर हकीकत राय का शहीदी दिवस मनाया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बसंतपंचमीऔर वीर हकीकत राय का बलिदान दिवस जालंधर रोड समाधि पर दैनिक प्रार्थना सभा की की तरफ से मनाया गया। मुख्य मेहमान बलदेव पराशर पूर्व फ्लाइंग आफिसर रहे जबकि मुख्य वक्ता परम पूज्य मंडलेश्वर स्वामी रामदास महाराज लाल द्वारा मंदिर बहराम पुर रहे। जिस दौरान विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने देश भक्ति पर आधारित कार्यक्रम पेश किए।

समारोह की शुरूआत मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ कर की गई। जिसके बाद विभिन्न स्कूल के बच्चों ने बैंड के साथ वीर हकीकत राय की प|ी सती देवी लक्ष्मी की समाधि की परिक्रमा की। बाद में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति की विभिन्न झांकियां पेश की और देशभक्ति के गीत गा कर वीर हकीकत राय को श्रद्धांजलि दी। मुख्य वक्ता परम पूज्य मंडलेश्वर स्वामी श्री रामदास महाराज ने कहा कि वीर हकीकत राय ने धर्म देश की खातिर अपनी कुर्बानी दी थी। हमें अपने शहीदों की गाथाएं आने वाली पीढ़ी को सुनानी चाहिए और याद करते रहना चाहिए। इस तरह से बच्चों में देश भक्ति की भावना बनी रहेगी। इस दौरान शक्ति खुल्लर, बाबू राम शर्मा, तिलक राज कपूर,जेएन शर्मा, परिषद प्रधान नरेश महाजन, पदम कोहली, प्रो. चड्डा, डा. बाऊ राम, ऋषि दत्त गुलाटी, सोहन लाल, प्रीतम सोनी, राम नाथ, पवन गोयल, रजिंदर, अशोक अग्रवाल भी शामिल थे।

बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित नाटक पेश कर वीर हकीकत राय याद किया। कार्यक्रम में शामिल मुख्य मेहमान बलदेव पराशर और अन्य। -भास्कर

खबरें और भी हैं...