पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्टूडेंट्स नेताओं का पीछा छोड़ समस्याओं के समाधान पर ध्यान दें : केशव कोहली

स्टूडेंट्स नेताओं का पीछा छोड़ समस्याओं के समाधान पर ध्यान दें : केशव कोहली

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंडिपेंडेंटस्टूडेंट्सफैडरेशन की बैठक कम्युनिटी हाल खजूरी गेट में हुई, जिसमें जसबीर सिहं पट्टी, डा. बीबी यादव, सतबीर सिंह और बलकार सिंह मुख्यातिथि थे। बैठक में फैडरेशन की जिला इकाई का गठन किया गया।

आईएसएफ के पंजाब प्रमुख केशव कोहली ने बैठक में संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में छात्र संगठन राजनेताओं के प्रभाव में गतिविधियां चला रहे हैं। किसी भी संगठन ने छात्रों की भलाई के लिए कोई प्रयास नहीं किया लेकिन आईएसएफ गैर राजनीतिक छात्र संगठन है और राजनीति नहीं बल्कि अपने प्रभाव से छात्रों की समस्याओं को हल करवा रहा है। इस लिए छात्रों को चाहिए वह संगठन के साथ मिल कर समाज और देश की भलाई के लिए कार्य करें। मुख्यातिथि जसबीर पट्टी ने कहा कि भगत सिंह की सोच थी कि आजाद देश में युवा पीढ़ी को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी लेकिन नेताओं ने अपने स्वार्थ के लिए युवा पीढ़ी को बेरोजगारी, नशे की दलदल में धकेल दिया है। युवाओं को चाहिए भगत सिंह की सोच पर चले और देश को पूर्ण आजादी का दर्जा दिलवाएं।

इस दौरान प्रदेश प्रमुख केशव काहली ने जिला इकाई की नई इकाई का गठन किया, जिसमें मानव लूथरा को जिला प्रधान, अमित पाल सिंह जिला उप प्रधान, योगेश नाहर को जिला सचिव, सुरिंदर लूथरा को जिला संयुक्त सचिव, गुरिंदर सिंह जिला प्रेस सेक्रेटरी, सोनू सभ्रवाल जिला कानूनी सलाहकार, राहुल मेहता को सिटी प्रधान बटाला, शुभम सनन को उप प्रधान सिटी, अमन हंस को सिटी प्रेस सेक्रेटरी, लवप्रीत सिंह को आल वार्ड इंचार्ज नियुक्त किया गया। नव नियुक्त सदस्यों ने कहा वे अपनी जिम्मेदारी अच्छे तरीके से निभाएंगे। इस मौके पर हरमीत सिंह, महंत अमित पराशर, विकास अंगुराल, यादविंदर सिंह, चंचलजीत सिंह, कलचर विंग, महक राजपूत, संदीप सिंह, अंकुश भल्ला भी शामिल थे।

इंडिपेंडेंट स्टूडेंट्स फैडरेशन के नवनियुक्त जिला प्रधान को सम्मानित करते हुए मुख्यातिथि जसबीर सिंह

खबरें और भी हैं...