परिवार में महिला का शिक्षित होना जरूरी : सांपला
आरआरबाबाडीएवी कालेज फॉर गर्ल्स में प्रिंसिपल अजय सरीन की अध्यक्षता और प्रोफेसर बलजीत कौर के संयोजन से वार्षिक एथलेटिक्स मीट करवाई गई। इस दौरान यूनियन मिनिस्टर ऑफ स्टेट फॉर सोशल जस्टिस एड इम्पावरमेंट विजय सांपला मुख्यातिथि और गेस्ट ऑफ आनर विनोद शर्मा चेयरमैन वाटर एंड सीवरेज बोर्ड थे। प्रिंसिपल ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए सभी से उनका परिचय करवाया। प्रो. बलजीत कौर ने वर्ष 2015-2016 में खेलकूद गतिविधियों और उपलब्धियों की रिपोर्ट पेश की। केंद्रीय मंत्री विजय सांपला और विनोद शर्मा ने कबूतर और गुब्बारे उड़ा कर खेलों का उद्घाटन किया। विभिन्न खेलों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों ने एनसीसी बैंड के साथ मार्च पास्ट में भाग लिया और मुख्य मेहमान को सलामी दी। खेलों के लिए शपथ ग्रहण करवाई गई और मशाल को प्रज्जवलित किया गया। कालेज की छात्राओं द्वारा सूफी गायन से समय बाधा गया। मुख्यातिथि और गेस्ट ऑफ ऑनर ने बसंत पंचमी पर पतंग भी उड़ाई।
मुख्य मेहमान विजय सांपला ने छात्राओं से कहा कि परिवार में महिला का शिक्षित होना जरूरी है। परिवार में महिला शिक्षित होने से वह बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करेगी। जिस से परिवार, समाज और देश की तरक्की होगी। समाज को महिलाओं के बारे में मानसिकता बदलने की जरूरत है। सामाजिक बुराइयों को दूर करने में भी महिलाओं की अहम भूमिका निभानी होगी। तभी समाज महिलाओं के प्रति अपनी मानसिकता बदलेगी।
एथलेटिक्स मीट के पहले सत्र में विद्यार्थियों मे दौड़, थ्री लेग रेस, चाटी रेस, स्पून लेमन रेस, स्लो साइकलिंग और म्यूजिक चेयर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जगदीश राज साहनी विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंने पिछले वर्ष हुई कालेज की उपलब्धियों का वर्णन करते हुए प्रो अजय सरीन के नेतृत्व में और कालेज के स्टाफ द्वारा हो रही दिन प्रतिदिन की उन्नति के लिए साधुवाद दिया। कालेज के द्वारा सभी मेहमानों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया
एथलेटिक्स मीट के दूसरे सत्र में नगर कौंसिल के प्रधान नरेश महाजन मुख्य मेहमान थे। इस मौके पर कॉलेज न्यूज लेटर नव दृष्टि-14 एवं 15 का विमोचन किया गय कर भविष्य में भी कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया। कालेज द्वारा नरेश महाजन को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रो. बलजीत ने मुख्य मेहमान सहित सभी मेहमानों का धन्यवाद किया। इस दौरान कालेज का टीचिंग नान टीचिंग स्टाफ भी शामिल था।
मीट के दौरान निंबू स्पून दौड़, चाटी रेस और 100मीटर दौड़ में छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया। विजेताओं का सम्मानित भी किया गया।
एथलेटिक्स मीट की शुरूआत करते केंद्रीय मंत्री विजय सांपला और प्रिंसिपल अजय सरीन।
एथलेटिक्स मीट के दौरान लांग जंप प्रतियोगिता में छलांग लगाती छात्रा। मीट में छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।