पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गौहत्या के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए : विहिप

गौहत्या के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए : विहिप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मालेरकोटलामें पिछले दिनों हुई गौ हत्याओं की विश्वि हिं्दू परिषद बजरंग दल ने कड़ी निंदा की है। इस संबंध में बैठक किला मंडी स्थित बजरंग भवन में विहिप के जिला प्रधान रमेश अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विहिप के पंजाब प्रांत के संरक्षक जेएन शर्मा विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक में मालेरकोटला में हुए गोवंश संहार की कड़े शब्दों में निंदा की गई। बैठक की जानकारी बजरंग दल के जिला संयोजक गरीश भट्टी ने देते हुए बताया कि मलेरकोटला में मिले गोवंश के कंकाल से पूरे हिं्दू समाज में भारी रोष व्याप्त है। मालेरकोटला में बीते दिनों एक मासूम बच्चे को दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा बेरहमी से जिंदा जला कर मार डाला गया था। अब कई दिनों से गौ हत्या की घटनाओं से मालेरकोटला के साथ साथ पूरे प्रदेश में तनाव की स्थिति पैदा होने लगी है। कई दिनों के बाद भी गौ हत्या के आरोपी पुलिस पकड़ नहीं पाई। उन्होनें गो हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किए जाने की मांग की।

रमेश अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में गौ हत्या को रोकने के लिए कानून तो है मगर उस का पालन नहीं हो रहा। उन्होंने पंजाब केंद्र सरकार से मंाग की वह गौ हत्या के खिलाफ सख्त से सख्त कानून बनाए और उसे अमली जामा भी पहनाए।

बैठक में आरएसएस के जिला कार्यावाह रजत सरीन, विहिप के जिला मंत्री हरिकृष्ण महाजन, सोनू भाटिया, सोहन लाल प्रभाकर, हरीश अबरोल, वरुण अग्रवाल, आरएस भनोट,विद्यासागर, तिलकराज शर्मा, यशपाल सैली, इंद्रजीत भसीन, दर्शन भाटिया, वेद महाजन, पङ्क्षडत सतीश, अनिल कुमार अन्य उपस्थिति थे।

बजरंग भवन में हुई बैठक में पिछले दिनों मालेरकोला में गौ हत्याओं की विश्वि हिं्दू परिषद बजरंग दल ने कड़ी निंदा की।