पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रक पर गिरा सफेदे का पेड़, दो घंटे जीटी रोड जाम

ट्रक पर गिरा सफेदे का पेड़, दो घंटे जीटी रोड जाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रक पर गिरा सफेदे का पेड़, दो घंटे जीटी रोड जाम

धारीवाल बटाला रोड पर स्थित शर्मा पैट्रोल पंप के पास एक ट्रक पर सफेदे का पेड़ गिर पड़ा। इस वजह से करीब दो घंटे तक ट्रैफिक जाम रहा। ट्रक नंबर पीबी 46 के 9800 जो बटाला से धारीवाल रहा था जब बटाला रोड स्थित पैट्रोल पंप के पास पहुंचा तो अचानक सड़क किनारे लगे सफैदे का पेड़ से जा टकराया टक्कर से पेड़ का ऊपरी हिस्सा उस पर जा गिरा। इससे कोई जानी नुक्सान तो नहीं हुआ लेकिन ट्रक के अचानक बीच सड़क में फंस जाने से ट्रैफिक जाम हो गया। इस पर मौके पर मौजूद लोगों ने करीब दो घंटे जद्दो-जहद कर किसी तरह से पेड़ का हिस्सा ट्रक से अलग किया और ट्रक को धकेल कर साईड पर लगााया तब जाकर ट्रैफिक बहाल हुआ। बाद में लोगों को पता चला कि ट्रक के पेड़ से टकराने के बाद ही ट्रक का चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया था। इस संबधी सूचना मिलने पर धारीवाल पुलिस ने ट्रक को कब्जे में कार्रवाई शुरू कर दी है।