- Hindi News
- आर्य समाज ने जरूरतमंद बहनों को राशन दिया
आर्य समाज ने जरूरतमंद बहनों को राशन दिया
आर्यसमाजऔहरी चौक द्वारा जरूरतमंद बहनों को राशन दिया गया। समारोह का आयेाजन आर्य समाज के प्रधान परविंदर चौधरी की अध्यक्षता में आर्य समाज स्कूल औहरी चौक में हुआ।
हवन के बाद विशेष अतिथि आर्य विद्वान पिंटू कुमार शास्त्री ने संबोधित किया। समारोह के मुख्य यजमान जसविंदर मेहता परविार की ओर से अपने स्व. पिता सतपाल मेहता की पुण्य स्मृति में जरूरतमंद बहनों को राशन दिया गया। आर्य गर्ल्स सीसे स्कूल की प्रिंसीपल सोनिया सच्चर ने भी संबोधित किया और अंतरराष्ट्रीय संस्था कनेडियन वर्ल्ड एजुकेश्न फाउंडेशन का स्कूल की 24 छात्राओं की शिक्षा के लिए 1.64 लाख रुपए का चैक भेजने पर आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर विहिप के प्रांतीय संरक्षक जेएन शर्मा, विजय मेहता, बलविंदर मेहता, केसी सच्चर, पवन शर्मा, भूषण बजाज, शक्ति शर्मा, विजय मेहता, कर्ण सिंह, वीरेंदर विग, सुरिंदर शर्मा, सुनील आनंद, बलदेव राज बेदी, देसराज गर्ग, कृष्णलाल महाजन मौजूद थे।
समारोह में मंच पर उपस्थित आर्य समाज के प्रधान परविंदर चौधरी अन्य।