पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अजीत की मौत| बेटे ने कहा पीलिया से हुई, सिविल सर्जन ने किया इंकार

अजीत की मौत| बेटे ने कहा-पीलिया से हुई, सिविल सर्जन ने किया इंकार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बटालाके हाथी गेट, चितौड़गढ़, ठठियारी गेट, गुरुद्वारा श्री कंध साहिब के आसपाल एरिया में कई दिनों से पीलिया फैला हुआ है। सोमवार तक 41 केस सामने आए थे, जिनमें से 8 में हेपेटाइटिस की पुष्टि हुई थी, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। मृतक के बेेटे और भाभी का कहना है कि अजीत सिंह की मौत पीलिया से हुई है।

वहीं सेहत विभाग की सिविल सर्जन ने बताया है कि बटाला में अभी तक किसी भी व्यक्ति की मौत पीलिया से नहीं हुई हैै। जिस व्यक्ति की मौत पीलिया से बताई जा रही है वह एलकोहलिक सिरोसिस डायबिटीज से प्रभावित था।

सिविल सर्जन रघुबीर सिंह ने बताया कि इलाके के 2313 घरों और 13469 लोगों को अभी तक सर्वे किया गया है, जिसमें 59 केस पीलिया से प्रभावित पाए गए हैं और उनका इलाज चल रहा है।

मंगलवार सुबह एमएलए अश्विनी सेखड़ी ने प्रभावित मोहल्लों का दौरा कर लोगों का हाल जान रहे थे। ठठियारी गेट पहुंचे पर सेखड़ी को साबी पुत्र अजीत सिंह और बुजुर्ग महिलाओं ने कहा सेखड़ी साहब इस आफत तों कौण छुटकारा दवाउंगा। साबी के साथ उनकी चाची सुरिंदर कौर ने बताया कि उनका देवर अजीत सिंह(55) कई दिनों से बीमार था। उन्हें प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया जहां से डॉक्टर ने उन्हें गुरु नानक देव अस्पताल अमृतसर रैफर कर दिया। एक फरवरी को गुरु नानक देव अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी। सुरिंदर कौर ने यह भी बताया कि उनकी बहू हरजीत करीब पांच दिन से बीमार है। इलाज पर बीस हजार रुपए खर्च हो चुके हैं।

पीलिया से नहीं हुई मौत

सिविलअस्पताल के एसएमओ डॉ. संजीव कुमार भल्ला ने बताया कि इलाके में किसी भी व्यक्ति की मौत पीलिया से नहीं हुई, जिस व्यक्ति के बारे में जानकारी मिल रही है, वह सिविल अस्पताल में नहीं आया। प्राइवेट में उसके परिवार वाले इलाज के लिए ले गए थे। वहां से मरीज को गुरु नानक देव अस्पताल अमृतसर भेज दिया गया था। मरीज को अन्य गंभीर बिमारी होने के कारण उसकी अमृतसर अस्पताल में मौत हो गई थी।

विधायक अश्विनी सेखड़ी ने कहा कि एक तो लोग पीलिया से परेशान हैं ऊपर से उन्हें राजनीति की गंदी सोच का शिकार होना पड़ रहा है। कहा कि शहर के हर इलाके में सीवरेज जाम होने से पानी वाटर सप्लाई में मिल रहा है। लोग दूषित पानी पीकर बीमार हो रहे हैं और भाजपा-अकाली सियासी किड़ निकालने के लिए लोगों की जिंदगियों से खिलवाड़ कर रहे हैं। कहा कि अजीत सिंह की मौत पीलिया से हुई हैै। सेखड़ी ने मांग की कि मृतक के परिवार को पांच लाख रुपए मुआवजा दिया जाए।

अजीत सिंह का बेटे साबी और चाची ने विधायक अश्विनी सेखड़ी से कहा कि अजीत सिंह की मौत पीलिया से हुई है। -भास्कर

खबरें और भी हैं...