सेखड़ी के पास आकर भी दूर रहे महाजन, कलसी बोले-वन मैन शो हैं
नगरकौंसिल में वाईस प्रधान कांग्रेसी पार्षद हरिंदर सिंह कलसी ने मंगलवार को एक बार फिर से अपनी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि परिषद की कार्यप्रणासी से वह बहुत दुखी हूं। क्योंकि बतौर वाइस प्रधान उनके काम ही नहीं हो रहे हैं। यह भी कहा कि नरेश महाजन कौंसिल में वन मैन शो हैं। वे लोग अपने लीडर विधायक सेखड़ी के बंधे होने के कारण सेखड़ी से दोबारा बात की जाएगी। कुछ हल नहीं निकला तो कुछ और सोचना पड़ेगा। जबकि प्रधान महाजन का कहना है कि कलसी उनके भाई हैं, ऐसी कोई बात नहीं कि उनके काम नहीं हो रहे।
विधायक अश्विनी सेखड़ी मंगलवार को अपने साथियों के साथ पीलिया प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर रहे थे। महाजन सभा की धर्मशाला में शक्ति महाजन के साथ रुके। इस दौरान वाइस प्रधान कलसी ने भाजपा समर्थित पार्षद सुखदेव महाजन से कहा कि कल अधिकारियों के आने पर उनको कोई जानकारी नहीं दी गई। वह अपनी नाराजगी जता ही रहे थे कि वहां पर नरेश महाजन पहुंच गए और सेखड़ी के पास जाने के बजाय दूर खड़े हो गए। जब सेखड़ी को पता चला कि प्रधान नरेश महाजन उनके साइड में खड़े हैं तो उनको बुलाने लगे।
कई बार कहने के बाद जैसे ही महाजन सेखड़ी के पास आए तो सेखड़ी ने बैठने के लिए कहा, लेकिन महाजन नहीं बैठे। यह कहते हुए कि मैं यहीं पर हूं आप जो कहोगे मैं आपके साथ हूं और फिर से बाहर जाकर बैठ गए। दरअसल महाजन को गुस्सा था कि वाइस प्रधान कलसी बेमतलब बोल रहे हैं।
इस संबंध में परिषद प्रधान नरेश महाजन ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है कि वाइस प्रधान कलसी के काम नहीं हो रहे हैं। कलसी उनके भाई की तरह है। कुछ समस्याएं ऐसी है कि जिस पर समय लग रहा है। इसलिए मैं फिर से कहता हूं कि कलसी को नजरअंदाज करने वाली कोई बात नहीं है, फिर भी वह महसूस करते है तो फिर मैं जरूर गंभीरता से देखने का प्रयास करूंगा।
हरिंदर कलसी ने दोबारा कहा कि उनके वार्ड में 80 के करीब स्ट्रीट लाइटों के प्वाईंट बद है। गंदगी के ढेर लगे हैं। कोई सुनवाई नहीं है। हमने विकास के नाम पर स्पोर्ट किया था, लेकिन काम नहीं हो रहे हैं और लोग उनकी जान खाते हैं। वहां पर किसी की नहीं चलती है क्योंकि परिषद वन मैन शो के साथ चल रही है। हम लोग विधायक सेखड़ी से बंधे। अब फैसला हुआ है कि दोबारा सेखड़ी से बात की जाएगी। नहीं सुनी तो फिर सख्त फैसले से पीछे नहीं हटूंगा।
मैं इथे ही ठीक| सेखड़ीके कई बार बुलाने पर भी महाजन साथ नहीं बैठे।