पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दुकानें बंद रख जताया डिग्री के आदेश का विरोध

दुकानें बंद रख जताया डिग्री के आदेश का विरोध

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | गुरदासपुर/बटाला

केंद्रसरकार के कीटनाशक और फर्टीलाजर विक्रेताओं के लिए दो साल में बीएससी एग्रीकल्चर की डिग्री आवश्यक करने के फरमान से उनमें रोष व्याप्त है। कीटनाशक विक्रेताओं का कहना है कि सरकार का यह आदेश सरासर अन्याय है। इस फरमान से लाखों कीटनाशक विक्रेता बेरोजगार हो जाएंगे। इसे लेकर मंगलवार को शहर के कीटनाशक विक्रेता मुकम्मल हड़ताल पर रहे और एसडीएम डॉ. सैयद सहजश असगर को ज्ञापन सौंपकर फैसले को रद्द करने की मांग की।

इस मौके पर रामा सीड्स, राजेश गुप्ता सीड फार्म, गुप्ता बीज भंडार, ओम सीड्स स्टोर, सूद बीज स्टोर, जिमींदार सीड स्टोर, विजय सीड स्टोर, भारत सीड स्टोर, तलवार सीड स्टोर, शाह एंड कंपनी, तुंग सीड स्टोर, भल्ला सीड स्टोर, योद्धा खाद स्टोर के मालिक मौजूद थे।

कालाकानून थोप जा रहा

बटालापंजाब सीडज़ पेस्टिसाइडज़ एंड फर्टिलाइर्ज़ डीलर एसोसिएशन ने केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर नायब तहसीलदार जतिंदर सिंह को सरकार के नाम मांग पत्र दिया। एसोसिएशन ने केंद्र सरकार से अपील करते कहा कि डीलर्ज पर जबरदसती काला कानून थोपने वाली है, जिसे वह कभी लागू नहीं होने देंगे।

दलबीर सिंह रंधावा ने कहा कि सरकार की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी है। जिसमें पेस्टिसाइड का कारोबार करने वालों के लिए बीएससी एगरिकलर्च जरूरी कर दी गई है। इस शर्त को पूरा करना डीलरों के लिए मुम्किन नहीं है, उम्र, समां और खर्च के कारण हर डीलर इस बीएससी नहीं कर सकता। पुराने डीलर्ज़ का लाखों रूपए मार्किट में लगा हुआ है। इस शर्त के लागू होने से डीलरों का पैसा डूब जाएगा, जिस से हजारों परिवार परभावित होंगे। सरकार को मांग पत्र में बीएससी की शर्त खत्म करने की अपील की गई। अपनी मांग को सरकार तक पहुंचाने के लिए एसोसिएशन की तरफ से नायब तहसीलदार जङ्क्षतदर सिंह को मांग पत्र दिया गया। इस दौरान यश पाल महाजन, अनिल कुमार, अमित अग्रवाल, रोशन लाल, प्रवीन कुमार, नरेश् कुमार, योगेश सूद, पंकज भारती, जिम्मी, राकेश पांधी, मंजीत सिंह, राजेश छाबड़ा, एसके सूद, नवीन कुमार, अमरीक सिंह, दीपक शर्मा उपस्थित थे।

कादियां में भी बीज बिक्रेताओं ने किया प्रदर्शन

कादियां | केंद्रसरकार की कीटनाशक, खाद बीज बेचने वाले दुकानदारों के लाइसेंस बीएससी एग्रीकल्चर को देने के विरोध में कादियां और श्री हरगोबिंदपुर के दुकानदारों ने प्रदर्शन किया। यहा रीपूदमन वालिया ने बताया कि केंद्र सरकार ने कीटनाशक बिक्रेताओं के लिए बनाए इस नए कानून से लाखों परिवार बेरोजगार हो जाएंगे। यहां विक्की महाजन, पवन महाजन, रमन महाजन, राजा राम यादव, राम निवास यादव, जसविंदर सिंह, कश्मीर सिंह, अवतार सिंह, हरपाल सिंह, जोगिंदर सिंह, अजीत सिंह, चरणजीत सिंह और वरिंदर कुमार मौजूद थे।

पंजाब सीडज़ पेस्टिसाइडज़ एंड फर्टिलाइर्ज़ डीलर्स एसोसिएशन केंद्र सरकार के खिलाफ रोष जताते हुए। भास्कर

एसडीएम डा. सैयद सहजश असगर को ज्ञापन सौंपते बीज कीटनाशक विक्रेता।

खबरें और भी हैं...