पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीलियाग्रस्त इलाकों में 48 घंटे बाद भी लीकेज

पीलियाग्रस्त इलाकों में 48 घंटे बाद भी लीकेज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर पर आई आफत पर ध्यान दें नेता : लोधीनंगल

बटाला | पूर्वविधायक लखबीर सिंह लोधीनंगल ने शहर के पीलिया प्रभावित इलाकों में लोगों को हाल पूछने के लिए मरीजों के घरों में गए। लोधीनंगल ने कहा कि विभिन्न विभागों की तरफ से किए जा रहे प्रयास सराहनिए हैं।

प्रेस नोट जारी कर अकाली दल के पूर्व विधायक लखबीर सिंह लोधीनंगल ने कहा कि शहर के हाथी गेट, ठठियारी गेट, चित्तौड़ गड़ और गुरूद्वारा श्री कंध साहिब के आसपास के इलाकों में फैली पीलिया की बिमारी के कारण काफी लोग प्रभावित हुए। पता चलते ही प्रशासन तुरंत हरकत में आया और इलाकों में मैडिकल टीम भेज कर लोगों को दवाएं सुविधाएं प्रदान की, साथ ही सीवरेज, सेहत विभाग की टीमें दिन रात कार्या कर रहीं हैं।

उन्होंने लोगों से अपील करते लोधीनंगल ने कहा कि शहर की सफाई की तरफ ध्यान देने में प्रशासन का सहयोग करें। डिप्टी कमिशनर अभिनव त्रिखा, एसडीओ सीवरेज जुगल किशोर और एसडीएम बटाला की तरफ से किए जा रहे प्रायासों की सराहना भी की गई। साथ ही राजनीतिक पार्टीयों को कहा कि राजनीति करने की जगह शहर पर आई आफत का सामना करने के लिए एकजुटता दिखाएं।

सेहत विभाग की टीम के पास चैकअप करवातीं महिलाएं। भास्कर

पीने के पानी के सात टैंकर लगाए

पीलियाकी बिमारी फैलने के बाद प्रशासन नेे शहर के अंदरून इलाकों में साफ पीने के पानी के टैंकर दवाएं पहुंचानी शुरू कर दी है। साथ ही लोगों को बजार से खुले में रखीं खाने पीने चीजों के परहेज करने के लिए अवेयर भी किया जा रहा है। एसडीएम बटाला सौरभ अरोड़ा ने बताया कि शहर के अंदरूनी 11 वार्डों में सीवरेज जल विभाग की तरफ से 11 टीमों को गठन कर भेज दिया है। जो इन इलाकों के घरों में जा कर पानी की सप्लाई की जांच करेंगी। साथ ही परिषद की तरफ से भी सफाई का विशेष अभियान चलाया गया है। जिस के तहत शहर में साफ सफाई कर चूने का छिडकाव और फोगिंग मशीन से स्प्रे भी किया जा रहा है। लोगों के पीने के लिए शुद्ध पानी के लिए सात टैंक लगाए गए हैं और अभी तक सेहत विभाग की तरफ से बीस हजार कलोरीन की गालियां लोगों को दी गई हैं।

खबरें और भी हैं...