पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकारी अस्पतालों में डिलीवरी केस बढ़ाए जाएं : डा. रंधावा

सरकारी अस्पतालों में डिलीवरी केस बढ़ाए जाएं : डा. रंधावा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | गुरदासपुर

सीनियरमेडिकलअफसरों और जिला प्रोग्राम अफसरों की रिव्यू मीटिंग सिविल सर्जन डा. रघुबीर सिंह रंधावा की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग में जनवरी माह में किए गए कार्यों का जायजा लिया गया। पीएचसी/सीएचसी स्तर पर खर्च और फंड की जानकारी हासिल की गई। डा. रंधावा ने अधिकारियों को डिलीवरी केसों को बढ़ाने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि सब सेंटर के पास जो सरकारी अस्पताल है, गर्भवतियों को चेकअप डिलीवरी के लिए वहीं भेजा जाए। सीनियर अफसरों को एएनसी चेकअप सौ फीसदी कराने की हिदायत दी गई। उन्होंने कहा कि नलबंदी नसबंदी के केस सिविल अस्पताल गुरदासपुर, बटाला, कलानौर, भाम और फतेहगढ़ चूड़ियां में रोजाना करने की सुविधा उपलब्ध हैं। हर नवजात को बीसीजी का टीका लगाना 100 फीसदी यकीनी बनाया जाए। इस मौके पर सहायक सिविल सर्जन डा. सविंदर सिंह हंस, डा. चरणजीत सिंह काहलों, डा. प्रभजोत कौर कलसी, ऊषा रानी मौजूद थे।

अधिकारियों से बैठक करते सिविल सर्जन डा. रघुबीर सिंह रंधावा।

खबरें और भी हैं...