डीके तिवारी और विकास प्रताप ने गुरुद्वार श्री कंध साहिब में माथा टेका
बटाला | सीवरेजबोर्ड के सीईओ डीके तिवारी और लोकल बॉडी सेक्रेटरी विकास प्रताप ने गुरुद्वारा श्री कंध साहिब में माथा टेका। गुरुद्वारा साहिब की प्रबंधक कमेटी ने उनको सम्मानित किया। कमेटी के मैनेजर गुरतिंदरपाल सिंह ने अधिकारियों को सिरोपा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान डिप्टी कमिशनर डा. अभिनव त्रिखा, एसडीएम सौरभ अरोड़ा, डा. गुलशन डायरेक्टर ईएसआई, परिषद प्रधान नरेश महाजन भी शामिल थे।