- Hindi News
- धोखे से जमीन अपने नाम करवाने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ केस
धोखे से जमीन अपने नाम करवाने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ केस
बटाला | धोखेसे जमीन अपने नाम करवाने के आरोप में थाना सदर की पुलिस ने दो व्यक्तियों को नामजद किया है। हालांकि किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। एएसआई दलजीत सिंह ने बताया कि न्यू दिल्ली निवासी जगतार सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह काफी से दिल्ली में रहते है और गांव मूलेवाल में उनकी 7 कनाल और 10 मरले जमीन है। जिसे गांव के ही गुरिंदर सिंह तथा रविंदर सिंह ने धोखे से अपने नाम करवा ली। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता ने जमीन के सभी असली कागजात पेश किए। इस पर पुलिस ने गुरिंदर रविंदर के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज कर लिया।