पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वदेशी जागरण मंच मनाएगा 26 से स्वदेशी सप्ताह

स्वदेशी जागरण मंच मनाएगा 26 से स्वदेशी सप्ताह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वदेशीजागरण मंच बटाला इकाई की बैठक जिला संयोजक संदीप सल्होत्रा के आवास पर हुई। सह जिला संयोजक दीपक वर्मा ने बताया कि बैठक में मुख्यतिथि के तौर पर आरएसएस के जिला संघचालक कुलदीप राज महाजन उपस्थिति हुए। बैठक में फैसला किया गया कि स्वदेशी जागरण मंच 26 सितंबर से 2अक्तूबर तक स्वदेशी सप्ताह मनागा। इसके तहत उनके कार्यकर्ता नगर के विभिन्न स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को स्वदेशी वस्तुओं परंपराओं के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। 6अक्तूबर से 20 अक्तूबर तक दिवाली के त्यौहार के तहत लोगों को खरीददारी करते समय स्वदेशी वस्तुओं को खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस मौका पर संदीप सल्होत्रा तथा पंकज पुरी ने बताया कि स्वदेशी जागरण मंच की ओर से नगरवासियों को पलास्टिक के लिफॅाफों का प्रयोग करने के लिए जागरूक करने को अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर बृज मोहन त्रिपाठी, अरुण जुल्का, रोहित भट्टी, प्रो. सुनील दत्त, मुकेश शर्मा, नेरश कुमार, रोहन कुमार, अमित जुल्का, सुमित सोडी, कवंलजीत सिंह, सौरव, सुखविंदर सिंह, परमजीत सिंह भी उपस्थिति थे।