पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांधी नगर कैंप में कबीर भवन के िलए मंत्री चूनी लाल ने भेजे दो लाख रुपए

गांधी नगर कैंप में कबीर भवन के िलए मंत्री चूनी लाल ने भेजे दो लाख रुपए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जरूरतमंदलोगोंकी सुविधा के लिए गांधी नगर कैंप में कबीर भवन धर्मशाला का नींव पत्थर रखा गया। बाबा गुरिंदर सिंह और आल इंडिया भगत सभा के प्रधान अशोक भगत ने धर्मशाला का निर्माण कर रही कमेटी के प्रधान अमरनाथ भगत को कैबिनेट मंत्री चूनी लाल की तरफ से भेजा गया दो लाख रुपए का चैक भेंट किया। बाबा गुरिंदर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जो कौम अपने पुरखों को याद रखती है वह हमेशा जिंद रहती है।

उन्होंने कहा भगत कबीर जी ने हमेशा जातपात का विरोध करके सारे धर्मों को एक माला में पिरोया है, इसलिए सभी को धर्म और जातपात को भुला कर अमन शांति के साथ रहना चाहिए। हमेशा गरीब जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए तैयार रहना चाहिए। अशोक भगत ने कैबिनेट मंत्री चूनी लाल का धन्यवाद करते हुए कहा कि बतौर मंत्री भगत चूनी लाल ने जरूरतमंद लोगों की सुविधा देने के लिए बहुत प्रयास किए है और इस अनुदान के लिए सभी उनके आभारी रहेंगे। इस मौके पर कुमार भगत, तरसेम लाल भगत, डिंपल भगत, गिरधारी लाल भगत, महंगा राम भगत, रमेश भगत, प्रेम लाल भगत, बब्बली भगत, सतपाल भगत, तिलकराज भगत, राजिंदर भगत, दलजीत सिंह मल्ली और तरसेम सिंह आदि मौजूद थे।

बटाला के गांधी नगर कैंप में कबीर भवन धर्मशाला की नींव पत्थर रखते हुए सभा के सदस्य।