पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टेट कराटे चैंपियनशिप में लक्ष्मी देवी साहनी स्कूल का परचम

स्टेट कराटे चैंपियनशिप में लक्ष्मी देवी साहनी स्कूल का परचम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्टेट कराटे चैंपियनशिप में लक्ष्मी देवी साहनी स्कूल का परचम

बटाला क्लब में करवाई गई पंजाब स्टेट कराटे चैंपियनशिप में बटाला के लक्ष्मी देवी साहनी स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते परचम फहराया। स्कूल के निर्देशक अंबिका खन्ना ने बताया कि चैंपियनशिप में स्कूल के 5 खिलाड़ियों रजनप्रीत कौर, सोनाली, ऐकमदीप सिंह, सुखराज सिंह और परनीत कौर ने सोने के पदक जीत स्कूल का नाम रोशन किया। उन्होंने बताया स्कूल के 6 खिलाड़ियों परनीत कौर, शबनम, मनमीत कौर, गगन, अमरबीर, राघवमनी ने चांदी के पदक और 2 खिलाड़ियों बलजीत मनमीत ने कांस्य पदक जीते हैं। उन्होंने प्रिंसिपल गुरविंदर कौर, कोच योगेश कुमार और खिलाड़ियों को बधाई दी।