पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टीचर को रास्ते में रोक छेड़छाड़ की आरोपी गिरफ्तार

टीचर को रास्ते में रोक छेड़छाड़ की आरोपी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टीचरकारास्ते रोक कर उससे छेड़छाड़ करने के आरोपी पर केस दर्ज करके थाना घुम्मनकलां की पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। बटाला निवासी टीचर ने पुलिस को शिकायत की थी कि वह मल्लियांवाल के सरकारी मिडल स्कूल में पढ़ाती है। इसी गांव का सिमरनजीत सिंह पुत्र बलविंदर सिंह अकसर उसे तंग परेशान करता था।

बुधवार सुबह जब वह अड्डा मल्लियांवाल से स्कूल की तरफ पैदल जा रही थी तो स्कूल गेट के पास सिमरन जीत सिंह ने उसे रोक लिया और उससे अश्लील हरकतें करने लगा। उन्होंने बताया कि उसने पहले भी सिमरनजीत की हरकतों के बारे में गांव के मोहतबर लोगों को सूचित किया था, उनके समझाने पर भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इस संबंधी जानकारी देते हुए धारीवाल के डीएसपी हरजिंदर पाल सिंह और एंटी क्राइम वूमेन सैल देहाती की इंचार्ज सब इंस्पेक्टर शांति देवी ने बताया कि टीचर के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ पर्चा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है।