पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बुआ देसा रानी मंदिर खान प्यारा में महामाई का जागरण करवाया

बुआ देसा रानी मंदिर खान प्यारा में महामाई का जागरण करवाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवखानप्यारा में बुआ देसा रानी मंदिर में कमेटी कमेटी ने गांव खान प्यारा, पत्ती हवेलियां और दानियावाली के लोगों के सहयोग से वार्षिक जागरण करवाया। इस मौके पर जागरण पार्टी केवल बोहड़ावाला और जसपिंद्र शर्मा, लखविंदर खैहरा, प्रीत राज, सेवा सिंह आदि कलाकारों ने ताड़िया दी आवाज आऊंदी घट संगतें, आजो मां दे दर चलिय आदि भेंटों से माहौल भक्तिमय कर दिया।

इस मौके खीर और लंगर लगाया गया। इस मौके पर समाज सेवक रजिंदर वारिस बटाला, सरपंच जसपाल सिंह, प्रधान बलदेव सिंह, चेयरमैन दलबीर सिंह, सरपंच दीवान सिंह, सरपंच हरभजन सिंह, प्रधान सविंदर सिंह, सुरजीत लाल, मलकीत सिंह, मलूक सिंह, हरजिंदर सिंह, निर्मल सिंह, सूबेदार सुच्चा सिंह, संतोख सिंह, बलराज सिंह, जगीर सिंह, जगदीश सिंह , त्रिलोक सिंह, सुरिंदर पाल, हरमीत सिंह, बाबा कश्मीर सिंह, सुभाष कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

जागरण में गायकों ने भेंटों का गुणगान करके भक्तों को झूमने पर िववश िकया।