पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीएवी सैंटनरी स्कूल में साक्षरता दिवस मनाया

डीएवी सैंटनरी स्कूल में साक्षरता दिवस मनाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लायंसक्लबबटाला स्माइल डिस्ट्रिक्ट 321-डी राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) द्वारा डीएवी सैंटनरी स्कूल में विश्व साक्षरता दिवस मनाया गया और भाषण प्रतियोगिता एनएसएस के अधिकारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में करवाई गई।

कार्यक्रम में क्लब के चार्टर लायन डा. एसएस वोहरा, डा. इंद्रजीत सिंह विशेष तौर पर शामिल हुए। कार्यक्रम में गयारहवीं बारहवीं कक्षा के स्टूडेंट्स में भाषण प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें उन्होंने शिक्षा को लेकर प्रस्तुति दी। छात्रा जैसमीन पहले,अमरजीत कौर दूसरे और हिमानी तीसरे स्थान पर रही। स्कूल की प्रिंसिपल अनीता मेहरा ने कहा कि साक्षरता केवल किताबी कीड़ा होने से नहीं होती बल्कि किताबों से ज्ञान लेकर लोगों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे मे जागरूक होना है और दूसरों को जागरूक करना है। साक्षरता इंसान को ज्ञान के अंधेरे से बाहर निकालती है।

लायन डा. इंद्रजीत सिंह ने कहा कि युवाओं को शिक्षा के साथ खेल अन्य गतिविधियों में जरूर भाग लेना चाहिए ताकि वह अपनी प्रतिभा दिखा सके। कार्यक्रम में मुख्यातिथियों और भाषण प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान लायन सतपाल सहदेव, सुखदेव राज, विपन पुरी आदि मौजूद थे।

भाषण प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाली छात्रा को सम्मानित करती प्रिंसिपल अनीता मेहरा और क्लब के सदस्य