ट्रेन के नीचे आने से व्यक्ति की मौत
बटाला | अमृतसर-पठानकोटरेल सेक्शन पर एक व्यक्ति की ट्रेन के नीचे आने से मौत हो गई। र| मसीह ने बताया कि उसका पिता शीदा मसीह वासी गांव विर्क (छीना) तरनतारन में रहती अपनी बेटी को मिलने जा रहा था कि शाम को छीना रेलवे स्टेशन से पठानकोट से अमृतसर जा रही पैसेंजर गाड़ी नंबर 54654 में चढ़ने लगा तो उसका पैर फिसल गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया तो वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जीआरपी ने केस दर्ज किया है।