पर्यावरण को साफ सुथरा रखने का संदेश
भास्कर न्यूज | बटाला/दीनानगर
सरकारीसीनियरसैकंडरी स्कूल धुपसड़ी के कल्पना चावला साइंस क्लब ने विश्व ओजोन दिवस मनाया। डीईओ अमरदीप सिंह सैनी और जिला साइंस सुपरवाइजर रविंदर सिंह चाहल के निर्देश पर प्रिंसिपल हरदीप सिंह चाहल के नेतृत्व में करवाए कार्यक्रम में साइंस टीचर प्रेम सिंह ने ओजोन की परत को बचाने संबंधी स्टूडेंट्स को जानकारी दी। बच्चों के मुकाबले भी करवाए गए।
विजेता विद्यार्थियों को ईनाम दिए गए। लेक्चरर सतिंदर कौर ने बच्चों को ओजोन के बुरे प्रभावों के बारे में जानकारी दी। इस मौके सुखवंत कौर, जतिंदर सिंह, बलदेव सिंह, बलराज सिंह, कंस राज, प्रवीण कला, हरिंदर कौर, ठाकुर दविंदर सिंह, भूपिंदरजीत सिंह, पंजाबी मास्टर रजिंदर शर्मा, साइंस टीचर बलजीत कौर, गुरविंदर कौर, किंदरजीत कौर, मनजोतपाल कौर, बलविंदर कौर, कुलदीप कौर, जगरूप कौर, जागीर सिंह, परमजीत कौर, संदीप सलोत्रा, हरभजन सिंह, पवित्रपाल सिंह, संदीप सिंह, शिखा आदि मौजूद थे।
उधर, धर्मपुरा कालोनी के सरकारी कन्या सीनियर सैकंडरी स्कूल में ओजोन परत दिवस मनाया गया। प्रिंसिपल इंद्रजीत वालिया के नेतृत्व में करवाए कार्यक्रम में छात्राओं को ओजोन परत संभाल के बारे जागरूक किया गया। सुबह की प्रार्थना सभा में छात्राओं को ओजोन परत सरंक्षण संबंधी टीचर्स ने जानकारी दी। टीचर हरप्रीत सिंह ने बताया कि मानव द्वारा पर्यावरण को प्रदूषित किए जाने के कारण आकाश में फैली ओजोन परत को भारी नुकसान पहुंच रहा है। ओजोन परत सूर्य की पराबैंगनी किरणों के दुष्प्रभाव से पृथ्वी की रक्षा करती है अगर ओजोन परत रही तो धरती पर जीवन खत्म हो जाएगा। उन्होंने ओजोन परत को नुकसान पहुंचाने वाली गैसों अन्य पदार्थों की जानकारी दी। इस मौके पर कमलेश कौर, सुखपाल कौर, परमजीत कौर, अरुण कुमारी, अशोक कुमार, जीवन सिंह, हरिकृष्ण महाजन और गुरमीत सिंह स्टाफ मौजूद था।
दीनानगर के सुमित्रा देवी आर्य सीनियर सैकंडरी में प्रिंसिपल उपमा महाजन की अध्यक्षता में ओजोन दिवस मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रैली निकाली। रैली को स्कूल प्रबंध समिति के सचिव धर्म इंदु गुप्ता ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
मैनेजमेंट सदस्य अनिल गुप्ता, नमिता गुप्ता, प्रिंसिपल गंधर्व राज महाजन, राधेश्याम महाजन और रमिंदर शर्मा रैली के दौरान विशेष मेहमान