- Hindi News
- कादियां में वृद्ध व्यक्ति पर दातर से हमला
कादियां में वृद्ध व्यक्ति पर दातर से हमला
कादियां | ठीकरीवालरोड पर दो अज्ञात युवकों ने पिछली रात एक वृद्ध पर दातर से हमला कर उसे गंभीर जख्मी कर दिया। सुरिंदर पाल रविवार रात ठीकरीवाल अपने घर जा रहा था कि दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने उस पर दातर से हमला किया। हमले में उसकी नाक कट गई और वह जमीन पर गिर गया। लोगों ने हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वे भाग निकले। सुरिंदर पाल को बटाला के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।