- Hindi News
- सरकारों ने दलित युवाओं के लिए कुछ नहीं किया: हमीरा
सरकारों ने दलित युवाओं के लिए कुछ नहीं किया: हमीरा
वाल्मीकिमजहबीसिख मोर्चा की बैठक उमरपुरा में गुरनाम सिंह के नेतृत्व में हुई। इसमें मोर्चा के पंजाब प्रधान महिंदर सिंह हमीरा उपस्थित हुए। हमीरा ने सदस्यों को गतिविधियां तेज करने पर बल देते हुए कहा कि आजादी के इस लंबे समय के बाद भी अभी तक किसी भी केंद्र और पंजाब सरकार ने दलित समाज के लिए कुछ विशेष नहीं किया। बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार सबसे आवश्यक है। इसके बारे में आज तक की किसी भी पार्टी की सरकार ने नहीं सोचा। युवाओं का जीवन स्तर उठाने के लिए कोई आर्थिक योजना नहीं बनाई। सरकारों से अपनी मांगों को मनवाने के लिए सभी सदस्यों में एकजुटता होनी बहुत जरूरी है। इसके लिए सभी को एकजुटता का प्रमाण देना चाहिए। बैठक में नई नियुक्तियां भी की गईं। गुरनाम सिंह शेरगिल ने बताया कि इंद्रजीत सिंह मान महासचिव पंजाब, सुखविंदर सिंह जिला प्रधान गुरदासपुर नियुक्त किए गए। इस अवसर पर मंगलनाथ, रंजीत सिंह, निर्मल सिंह, बाबा दिलबाग सिंह, पलविंदर सिंह, बाबा काली, तरसेम सिंह, रतन सिंह, सुखदेव सिंह, जगरूप सिंह, दलजीत सिंह आदि उपस्थित थे।
मोर्चा के नवनियुक्त महासचिव इंद्रजीत के साथ अन्य।