पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • न्यू एकता क्लब ने सफाई अभियान में लगाए डस्टबिन

न्यू एकता क्लब ने सफाई अभियान में लगाए डस्टबिन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यूएकताक्लब की ओर से सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए सेखड़ियां मोहल्ले में बैठक प्रधान धीरज कुंदरा की प्रधानगी में कराई गई। इसमें सर्वसम्मति से फैसला लिया गया है कि क्षेत्र में गंदगी से निजात पाने और साफ-सफाई रखी जाएगी। कचरा एकत्र करने के लिए क्लब ने अपने खर्चे पर ड्रमों के रूप में कूड़ेदान लगाए हैं। घर-घर जाकर लोगों से अनुरोध किया गया कि कचरा कूड़ेदान में ही फैंके। इसे लेकर लोगों ने भी क्लब के सदस्यों का सहयोग दिया और इलाके में कचरा नहीं फैलने दिया।

अब वह सारा कचरा बड़े डस्टबिन में ही डालते हैं। धीरज कुंदरा ने बताया कि क्लब की ओर से एक बार फिर क्षेत्र में अपने खर्चे पर कूड़ेदानों की संख्या बढ़ाई गई है। चेयरमैन संदीप बांसल ने कहा कि क्लब की आने वाले दिनों में डस्टबिन सारे शहर में लगवाए जाएंगे। इस मौके पर सचिव वरिंदर शर्मा बिल्लू, कैशियर विपन शर्मा, आलोक साकी, टोनी पूंगा, कपिल कुंदरा, बब्बलू सोढी और अमित पाठक उपस्थित थे।

सफाई अभियान के तहत सेखड़ियां मोहल्ला में दूसरी बार डस्टबिन रखते क्लब के सदस्य।