शिवसेना नशों के खिलाफ मिली सुखबीर से
बटाला|शिवसेना समाजवादीपार्टी का एक शिष्टमंडल राष्ट्रीय प्रधान कमलेश भारद्वाज के नेतृत्व में उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल से मिला। इसमें उत्तर भारत के प्रमुख ओम प्रकाश सहित अन्य वरिष्ठ सदस्य शामिल थे। भारद्वाज ने उप मुख्यमंत्री से कहा कि पंजाब में नौजवान नशों की दलदल में फंस चुके हैं। सरकारी और गैर सरकारी प्रयास के बावजूद युवकों तक नशा आसानी से पहुंच रहा है। वह इसकी गिरफ्त से निकल नहीं पा रहे हैं। नशों के आदी होकर वह अपना तो जीवन बर्बाद कर ही रहे हैं साथ ही अपने परिवारों के लिए परेशानियां खड़ी कर रहे हैं। इसके अलावा नौजवानों के लिए रोजगार उपलब्ध करवाए जाएं ताकि वह कारोबार में व्यस्त हो सकें। भारद्वाज ने सुखबीर बादल को हिंदुओं को रही समस्याओं के बारे में बताया और केंद्र सरकार की तरफ से दंगा पीड़ितों को मुआवजा देने में रही देरी से भी अवगत कराया। डिप्टी सीएम ने आश्वासन दिलाया कि नशों को लेकर सरकार और उनके सारे प्रतिनिधि एकजुट होकर लड़ाई लड़ रहे हैं। इस अवसर पर उपचेयरमैन ओंकारनाथ शर्मा, पंजाब के उपप्रधान कपिल महाजन, जिला प्रधान विजय शर्मा, राष्ट्रीय उपप्रधान अजय छाबड़ा, हरप्रीत सिंह गोल्डी और विकास शर्मा आदि शामिल थे।