- Hindi News
- आरआर बावा कॉलेज का नेटबॉल ट्राफी पर कब्जा
आरआर बावा कॉलेज का नेटबॉल ट्राफी पर कब्जा
बटाला| आरआरबावा डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स की स्टूडेंट्स ने पिछले दिनों हुई कमलजीत खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए नेटबॉल गेम में ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। कॉलेज की प्रिंसिपल अजय सरीन ने बताया कि वार्षिक कमलजीत खेल 2014 में कॉलेज की टीम ने नेटबॉल गेम में हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। आयोजकों ने टीम को 20 हजार रुपए नकद पुरस्कार भी दिया गया। प्रिंसिपल ने सभी स्टूडेंट्स को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया और नेटबॉल टीम की स्टूडेंट्स और कोच को बधाई दी।