पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भारत पाक सीमा को जाने वाली सड़क की मरम्मत कराने की मांग

भारत-पाक सीमा को जाने वाली सड़क की मरम्मत कराने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारत-पाकअंतराष्ट्रीयसीमा से पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शनों के लिए रोजाना सैकड़ों की संख्या में लोग धुस्सी पर पहुंचते है और सीमा पर ही खड़े होकर दर्शनी स्थल से दर्शन करते है। लेकिन ऐसा लगता है कि लोगों की आस्था के साथ प्रशासन सरकार के प्रतिनिधियों को कोई सरोकार नहीं है क्योंकि पिछले लंबे से इस डेढ़ किमी लंबी सडक टूट चुकी है और इसमें बड़े बड़े गड्डे पड़ गए है,बड़े बड़े पत्थर सडक की शोभा बढ़ा रहे है। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

पिछले कुछ महीने पहले इस सडक का निर्माणकार्य भी शुरू किया गया था,परंतु पहले धीमी गति के साथ निर्माण कार्य चला और अब बिलकुल ही बंद है। इस संबध में शहरी निवासी पूर्व सरपंच लक्खा , सतनाम सिंह, अमरजीत सिंह, सुरजीत सिंह, स्वर्ण सिंह, गुरनाम सिंह, बलदेव सिंह, भजन सिंह, जगजीत सिंह, कुलजीत सिंह, मुश्ताक मसीह, कुलदीप सिह, तरसेम सिंह,बगीचा सिंह, निरंजन तथा रिंकू रंधावा ने बताया कि इस स्थान की अहमियत को देखते हुए वैसे तो प्रशासन और सरकार का फर्ज बनता है कि इस सडक की देखभाल करे,इसके बावजूद कई बार प्रशासन से गुहार लगाई थी कि सडक की हालत सुधारी जाए। बरसात के मौसम में इस सडक पर चलना बिलकुल नामुनकिन होता है।

सडक के बीच गड्डे और पत्थर जानलेवा साबित होते है। इस लिए सरकार से एक बार फिर से निवेदन किया जाता है कि इस सडक और क्षेत्र के महत्व को समझते हुए सडक की हालत जल्द से जल्द सुधारी जाए।

भारत-पाक सीमा पर बने दर्शनी स्थल को जाने वाली खस्ता हाल सडक।