पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रीराम तलाई मंदिर में लंका दहन, हजारों की संख्या में उमड़े श्रद्धालु

श्रीराम तलाई मंदिर में लंका दहन, हजारों की संख्या में उमड़े श्रद्धालु

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीरामतलाईमंदिर ट्रस्ट और श्रीराम सेवा समिति की ओर से तलाई मंदिर के सरोवर में हनुमान जी द्व‌ारा लंका दहन का सजीव चित्रण किया गया। समुद्र का आभास दे रहे सरोवर के बीचो-बीच लंका का मॉडल तैयार किया गया था। दोपहर से ही लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। सरोवर के चारों ओर सीढ़ियों पर हजारों की संख्या में लोग लंका दहन का दृश्य देखने के लिए बैठे थे। शाम पांच बजे हनुमान का स्वरूप बने कलाकार ने जब लकड़ी और कागज से बनी लंका को आग लगाई तो आकाश जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।

लंका जब धू-धू कर जलने लगी तो हनुमान सरोवर से तैरते हुए बाहर गए। श्रीराम सेवा समिति की ओर से लोगों के लिए देसी घी की जलेबियां और समोसे की दुकान लगाई गई थी। डीलक्स स्पोर्ट्स कंपनी के एमडी अशोक अग्रवाल मुख्यातिथि थे। जिला शहरी अकाली दल के प्रधान सुभाष ओहरी, विहिप के प्रांत संरक्षक जेएन शर्मा, आरएसएस के जिला संघचालक कुलदीप राज महाजन विशेष तौर पर शामिल हुए। प्रधान अरुण अग्रवाल, चेयरमैन नरेश महाजन, कोषाध्यक्ष सुरेश महाजन ने रामलीला कमेटी के सदस्यों को सम्मानित किया। इस मौके पर हरिकृष्ण महाजन, वरिन्द्र लाडा, रविकांत, अनिल अग्रवाल, सुरिन्द्र शर्मा, हर्ष अग्रवाल, पंकज मेहता, यशपाल महाजन, बलविन्द्र मेहता, बिशनदास, सुमित भारद्वाज, परविन्द्र चौधरी, रमेश अग्रवाल, रजत सरीन, अंशु हांडा, कृष्ण बलदेव सूरी, राकेश महाजन, सोहन लाल प्रभाकर, पंडित राम दयाल शुक्ला, पवन गोरा और अन्य उपस्थित थे।